कांग्रेस के तीन विधायकों के दल-बदल मामले में हुई सुनवाई

रांची : झारखंड विधानसभा के न्यायाधिकरण में गुरुवार को कांग्रेस के तीन विधायकों के

दल-बदल मामले में सुनवाई हुई. स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने सुनवाई की.

इस दौरान इरफान अंसारी के अधिवक्ता ने कोर्ट में लिखित जवाब दाखिल किया.

इस पर आलमगीर आलम के अधिवक्ता रिशव आनंद ने रिजॉइंडर दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा.

ऑनलाइन सुनवाई पर इरफान के अधिवक्ता ने उठाया सवाल

बता दें कि इरफान अंसारी समेत तीनों विद्यायकों को दो सप्ताह का समय दिया गया था.

वहीं इरफान अंसारी के अधिवक्ता ने कोर्ट में एक एप्लिकेशन दिया है कि

इस मामले की सुनवाई ऑनलाइन किस नियम के तहत किया जा रहा है,

इसकी एक कॉपी दी जाय. इस पर आलमगीर आलम के अधिवक्ता ने कहा कि अभी देश के

कई कोर्ट में ऑनलाइन सुनवाई की जा रही है, चाहे हाइकोर्ट हो या सुप्रीम कोर्ट. इसलिए ये कहीं से गलत नहीं है.

वहीं इरफान अंसारी के अधिवक्ता ने कोर्ट से मांग किया कि

इस मामले की सुनवाई फिजिकल की जाय, ताकि सही से पूरे मामले की सुनवाई हो सके

और कोई भी पक्ष नहीं छूटे. जिसके बाद आज की सुनवाई स्थगित कर दी गयी.

कांग्रेस के तीन विधायकों: इनपर दूसरे विधायकों को ऑफर देकर दलबदल कराने का आरोप

गौरतलब है कि कोलकाता में कैश कांड में फंसे कांग्रेस के विधायक डॉ इरफान अंसारी, विक्सल कोंगाड़ी और राजेश कच्छप पर हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ दूसरे विधायकों को ऑफर देकर दलबदल कराने का आरोप है. कांग्रेस विधायक अनुप सिंह व शिल्पा नेहा तिर्की की शिकायत के बाद विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने इन विधायकों के खिलाफ दलबदल की शिकायत स्पीकर से की थी़.

क्या कहा है शिकायत करने वाले विधायकों ने

शिकायत करनेवाले पार्टी विधायकों ने कहा है कि इरफान अंसारी, नमन विक्सल कोंगाड़ी और

राजेश कच्छप ने भाजपा में शामिल होने के लिए 10 करोड़ रुपये और मंत्री पद का ऑफर किया था.

विधायकों ने पार्टी से कहा है कि कैश कांड में फंसे विधायकों ने फोन पर कहा था कि

हेमंत सरकार को छोड़ कर इधर आ जा जाये़ं. विधायकों की शिकायत को पार्टी ने गंभीरता से लिया है़.

पार्टी का मानना है कि यह दूसरे दल में शामिल होने की गतिविधि है़ पार्टी विरोधी काम है़ पार्टी ने स्पीकर को बताया है कि इन विधायकों के पास से कैश बरामद भी हुए है़

कांग्रेस के तीन विधायकों को पहले शो-कॉज हुआ था, भेजा जवाब

आपको बता दें कि इन विधायकों को पार्टी ने पहले कारण बताओ नोटिस जारी की गयी.

विधायकों से कहा गया है कि आप लोग कैश के साथ पकड़े गये है़ं पार्टी विरोधी काम में लिप्त है़ं विधायकों ने बताया कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को अपना जवाब दे दिया है.

रिपोर्ट: मदन सिंह

सदन के बाहर उलझे BJP-RJD विधायक, एक दूसरे को देख लेने की दी चुनौती, नहीं रखा मर्यादा का ख्याल

India West Indies 2nd T20: दूसरे मुकाबले से पहले JSCA पहुंचे...

India West Indies 2nd T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची के...

Hemant Soren News: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा शुरू, पैतृक गांव...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा रांची से शुरू हो गई है। पार्थिव शरीर पैतृक गांव नेमरा ले जाया गया,...

Rupi Soren: रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, Governor संतोष गंगवार समेत...

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार समेत कई नेताओं ने मोरहाबादी आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।Rupi Soren रांची:...