बिहार में अब पियक्कड़ों के घर पर चिपकेगा पोस्टर

नीतीश सरकार ने लिया निर्णय

पटना : बिहार में अब पियक्कड़ों के घर पर पोस्टर चिपकाया जाएगा.

पोस्टर में शराबी के साथ-साथ उसके पिता का नाम, पूरा पता तो छपवायेगी.

ये भी बतायेगी कि उस व्यक्ति को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया था

और वह जुर्माना देकर रिहा हुआ है. शराबबंदी कानून को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है.

सरकार ने जो फैसला लिया है उसमें कहा गया है कि शराब पीने के आरोप में

जुर्माना देकर छूट चुका है उसके पूरे मोहल्ले या गांव को इसकी खबर दी जाए

और उसके घर के बार पोस्टर चिपकाया जाए. ये निर्णय फजीहत के बाद सरकार ने लिया है.

पियक्कड़ों के घर पर पोस्टर: ब्रेथ एनलाइजर से भी करेंगे जांच

बिहार सरकार ने तय किया है कि बिहार में अब तक जो कोई भी शराब पीते हुए पकड़ा जा चुका है

उसके घर के आगे न सिर्फ पोस्टर लगाया जाये बल्कि उसके घर में अधिकारियों की टीम भेजी जाये.

वैसे उस पोस्टर पर ये भी लिखा होगा कि अगर वह व्यक्ति दूसरी बार शराब पीते हुए

पकड़ा जायेगा तो उसे एक साल के लिए जेल जाना होगा.

उस व्यक्ति के घर पोस्टर चिपकाने गए अधिकारियों को अगर थोड़ा भी शक हुआ तो

वे अभियुक्त की ब्रेथ एनलाइजर से जांच भी करेंगे.

एक्साइज इंस्पेक्टरों को जारी किया निर्देश

मद्य निषेध विभाग के उत्पाद आयुक्त कृष्ण कुमार ने मीडिया से कहा कि सरकार ने पहली दफे शराब पीकर पकड़े जाने वालों को जुर्माना देकर छोड़ने का प्रावधान किया था. इस प्रावधान के तहत बिहार में पहली दफे शराब पीकर पकड़े गए 50 हजार से अधिक आरोपियों को जुर्माना लेकर छोड़ा जा चुका है. अब सरकार के पास शिकायत आयी है कि जो लोग जुर्माना देकर छूट गये उनमें से कई फिर से शराब पी रहे हैं. ऐसे में बिहार के तमाम एक्साइज इंस्पेक्टरों को निर्देश जारी किया गया है. उन्हें कहा गया है कि वे सरकारी रिकार्ड देखें कि कौन-कौन से लोग पहली दफे शऱाब पीकर पकड़े जाने के बाद जुर्माना देकर छूटे हैं.

पियक्कड़ों के घर पर पोस्टर: जानिए कब से शुरू होगा अभियान

शराब के मामले में पोस्टर चिपकाने का ये अभियान अगले सप्ताह से शुरू हो जायेगा. मद्य निषेध विभाग के मुताबिक घर के बाहर पोस्टर चिपकाने से समाज में बात फैलेगी और इससे सामाजिक दबाव बनेगा. इसके बाद शराबी शर्म से शराब पीना छोडेगा. सरकारी पोस्टर में सारा डिटेल छपा होगा. आरोपी कब शराब पीकर पकड़ा गया औऱ कितने जुर्माने पर छूटा.

रिपोर्ट: राजीव कमल

Saffrn

Trending News

RIMS Land Scam: रिम्स जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, पूर्व पार्षद...

रिम्स जमीन घोटाला मामले की एसीबी जांच में पूर्व पार्षद सुधा देवी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने वंशावली प्रमाण पत्र पर फर्जी हस्ताक्षर...

Ranchi Missing Children Case: धुर्वा से लापता तीन बच्चों की तलाश...

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता तीन बच्चों की तलाश में पुलिस जुटी है। हटिया रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में बच्चे दिखाई...

LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर फिर महंगा, रांची में 14.2...

 पेट्रोल-डीजल के बाद अब घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर भी महंगा हो गया है। रांची में 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये बढ़कर...

Jharkhand Weather Alert: आज और कल तेज हवा के साथ बारिश...

 झारखंड के 20 जिलों में रविवार और सोमवार को तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने...

Jharkhand BJP Visit: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे से कार्यकर्ताओं...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img