Bhagalpur पहुंचे पूर्व मंत्री मुकेश सहनी, बाढ़ पीड़ितों से मुलकात कर…

भागलपुर जिले के रंगरा पहुंचे वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर मदद का दिया भरोसा। सूखाग्रस्त घोषित क्षेत्र बाढ़ के पानी से लबालब। केजरीवाल को कुर्सी से नहीं जनता से मतलब : मुकेश सहनी

पटना: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी रविवार को भागलपुर के रंगरा पहुंचे और स्टेशन पर शरण लिए बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ितों को पार्टी की तरफ से हर संभव मदद देने का भरोसा दिया। उन्होंने तत्काल वहां के एसडीओ और सीओ को फोन कर बाढ़ पीड़ितों को मदद देने की बात कही। मुकेश सहनी कहा कि यह सूखा प्रभावित क्षेत्र घोषित है जबकि पूरा इलाका बाढ़ के पानी से भरा है। यहां के लोग एक महीने से स्टेशन पर शरण लिए हुए हैं लेकिन मदद नहीं दी जा रही है। उन्होंने लोगों को पार्टी की तरफ से मदद देने का भरोसा दिया।

वीआईपी प्रमुख ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जमीन सर्वे की पॉलिसी सही है, लेकिन इसमें रैयतों को किसी प्रकार की परेशानी नही हो, इसका भी ख्याल रखा जाना चाहिए। भूमि को लेकर सभी विवादों का हल हो जाना चाहिए। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार को संविधान से कोई मतलब नहीं है। सरकार गिराना, विपक्ष के नेताओं को जेल में डालना उनके कार्यप्रणाली का हिस्सा है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जबरदस्ती जेल में बंद कर रखा गया था। वे जेल से बाहर भी आए है और इस्तीफा भी दिया है। उन्होंने यह भी साबित कर दिया कि उन्हें कुर्सी से नही जनता से प्रेम है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Amit Shah के बयान पर राजद का पलटवार, कहा…

Bhagalpur Bhagalpur Bhagalpur Bhagalpur Bhagalpur

Bhagalpur

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation: बिहार के पैरा तैराक पर जापान...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation, पटना: बिहार के मधुबनी निवासी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा...

Patna City Dussehra Violence: पटना सिटी में दशहरे के दौरान दो...

Patna City Dussehra Violence: आलमगंज थाना क्षेत्र के ओल्ड सिटी कोर्ट के पास दशहरे के अवसर पर मारपीट की घटना सामने आई। उपलब्ध वीडियो...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...