फुटबॉल मैच के दौरान भिड़े समर्थक, 129 की मौत

हिंसक घटना में अब तक 129 लोगों की मौत

नई दिल्ली : इंडोनेशिया में एक फुटबॉल मैच के दौरान दो फुटबॉल टीमों के समर्थक आपस में भिड़ गए,

इसके बाद ये भिडंत इतनी हिंसक हो गई कि इसमें अब तक 129 लोगों की मौत हो चुकी है.

दरअसल फैंस के आपस में भिड़ने के बाद इंडोनेशिया पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई शुरू की,

लेकिन इससे भीड़ अनियंत्रित हो गई. गुस्साए फैंस ने पुलिसकर्मियों पर भी हमला बोल दिया.

इस घटना में सैकड़ों लोग बुरी तरह से घायल हैं.

फुटबॉल मैच: कैसे शुरू हुआ विवाद

ये फुटबॉल मैच इंडोनेशिया के एक बड़े स्टेडियम में Arema FC और Persebaya क्लब के बीच खेला जा रहा था.

पूरा स्टेडियम दोनों ही टीमों के समर्थकों से खचाखच भरा था,

लेकिन तभी एक टीम हार गई और इसे लेकर दोनों ही टीमों के फैंस के बीच झगड़ा शुरू हो गया.

देखते ही देखते ये झगड़ा पूरे स्टेडियम में फैल गया और लोग एक दूसरे से भिड़ गए.

हालात ये थे कि वहां मौजूद सुरक्षाबलों को किसी तरह अपनी जान बचानी पड़ी.

दंगा बढ़ता देख इंडोनेशिया की नेशनल आर्म्ड फोर्सेस को मौके पर बुलाया गया.

हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी. किसी तरह सेना के जवानों ने दंगा कर रही भीड़ को स्टेडियम से बाहर निकाला. स्टेडियम से बाहर निकलने के बाद भी जमकर हिंसा हुई.

BRI Liga 1 लीग को 7 दिन के लिए सस्पेंड

इस भयानक हादसे के बाद अब इंडोनेशिया में चल रही BRI Liga 1 लीग को अगले 7 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. ईस्ट जावा के Kanjurahan स्टेडियम में ये मैच चल रहा था. पुलिस ने दंगा रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और जमकर लाठीचार्ज भी हुआ.

फुटबॉल मैच: मुकाबले में अरेमा एफसी की टीम को मिली मात

बताया जा रहा है कि इंडोनेशिया के ईस्ट जावा स्थित एक स्टेडियम में Persebaya Surabaya और Arema FC के बीच मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में अरेमा एफसी की टीम को मात मिली. टीम की हार के बाद आक्रोशित प्रशंसक मैदान में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी. इस हिंसा में दो पुलिसकर्मियों की भी मौत हो गई है.

फुटबॉल स्टेडियम में हिंसा की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और इंडोनेशियाई राष्ट्रीय सशस्त्र बल के जवानों ने खिलाड़ियों को किसी तरह मैदान से सुरक्षित बाहर निकाला.

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...