जबतक जिंदा हूं JP को नहीं भूल सकता- नीतीश कुमार

जयप्रकाश नारायण की जयंती पर सीएम नीतीश कुमार ने किया याद

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जयप्रकाश नारायण को याद करते हुए उन्हे महान नेता बताया है.

नीतीश कुमार ने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने समाज के लिए जो किया वो बहुत बड़ा कार्य था.

हमने उनके नेतृत्व में काम किया, जेपी आंदोलन में भाग लिया.

jp 22Scope News

जयप्रकाश नारायण: जेपी के बताये रास्ते पर करते रहेंगे काम

सीएम नीतीश ने कहा कि जेपी ने हमलोगों के अनुरोध को स्वीकार किया और नेतृत्व देने के लिए तैयार हुए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम आज भी जेपी के रास्ते पर ही चल रहे हैं,

उनकी इच्छा के मुताबिक ही बिहार को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं और आगे भी ऐसा ही करते रहेंगे.

नीतीश कुमार ने कहा कि जबतक जीवित हूं जेपी को नहीं भूल सकता.

nitish kumar 22Scope News

अमित शाह के दौरे पर बोले सीएम- कोई कहीं जाए फर्क नहीं पड़ता

उन्होंने कहा कि हमलोग शुरू से जेपी की जयंती मनाते आ रहे हैं.

जेपी के पैतृक गांव सिताब दियारा में आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचेंगे.

यहां वो उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे. इस बारे में पूछे जाने पर नीतीश कुमार टिप्पणी करने से बचते दिखे.

उन्होंने कहा कि कोई कहीं जाए उससे फर्क नहीं पड़ता है.

इससे पहले लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाग लिया और माल्यार्पण कर उन्हें याद किया.

इस अवसर पर मंत्री विजय चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी सहित कई नेताओं ने पुष्प चढ़ाकर उनको प्रणाम किया.

nitish kumar1 22Scope News

जयप्रकाश नारायण: आज नागालैंड जा रहे हैं नीतीश कुमार

बता दें कि नीतीश कुमार आज नागालैंड जा रहे हैं. वहां वे जयप्रकाश नारायण की जयंती के

मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. जेपी काफी समय तक नागालैंड में भी रहे थे. नागालैंड के लोगों द्वारा वहां पर जयप्रकाश नारायण की जयंती पर हर साल कार्यक्रम होता रहता है. इस बार नीतीश कुमार को भी आमंत्रित किया गया है. नीतीश कुमार 8 अक्टूबर को जेपी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने सिताब दियारा गए थे.

Saffrn

Trending News

जहरीली शराबकांड : एक्शन में मोतिहारी पुलिस, UP से बड़े शराब...

मोतिहारी : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से गिरफ्तार हुआ फरार तस्कर पूर्वी चंपारण में शराब सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा था। आरोपी जहरीली शराबकांड के...

6 दिनों से बिजली गुल, फूटा लोगों का गुस्सा, NH-28 जाम...

मोतिहारी : मोतिहारी नगर निगम इलाके के मठिया, मीनाबाजर, खुदा नगर सहित कई मुहल्लो में बिजली आपूर्ति बाधित होने और लगातार गर्मी से परेशान...

विक्रमशिला सेतु पर बहाल हुआ आवागमन, मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने किया...

भागलपुर : भागलपुर वासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे इंतजार के बाद विक्रमशिला सेतु पर एक बार फिर वाहनों का परिचालन शुरू...

खनन माफिया पर शिकंजा, एक ट्रैक्टर व 2 हाइवा सीज, लाखों...

दरभंगा : दरभंगा में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को जारी रखते हुए दरभंगा खनन विभाग कि टीम ने जिले...

Social Media पर हुआ प्यार, प्रेमी से मिलने के लिए यूपी...

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिला के बड़गांव थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया। जब उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से अपने प्रेमी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img