बेंगाबाद : अवर निरीक्षक विनय हांसदा की मौके पर हुई मौत,गैस टैंकर के टक्कर से पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

चालक समेत तीन जवान हुए घायल

गिरिडीह : बेंगाबाद चौक पर गैस टैंकर के टक्कर से पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में बेंगाबाद अवर निरीक्षक विनय हांसदा की मौके पर ही मौत गई। अवर निरीक्षक विनय हांसदा का सिर गाड़ी के गेट से टकराकर कट गया। वहीं चालक समेत तीन जवान घायल हो गए। घटना गिरिडीह-देवघर सड़क मार्ग की है।

सभी घायल जवान को तुरंत गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत में तीनों को इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है। बताया गया कि बेंगाबाद पुलिस पेट्रोलिंग के लिए निकली थी। इसी दौरान बेंगाबाद चौक के पास गैस टैंकर ने टक्कर मार दिया। सूचना मिलते ही बेंगाबाद एवं सदर अस्पताल में कई पुलिस अधिकारी पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना।

विनय हांसदा मूल रूप से दुमका जिले के रहने वाले थे। बताया जाता है कि अवर निरीक्षक विनय हांसदा के नेतृत्व में बेंगाबाद थाने की टीम चपुआडीह से पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी क्रम में बेंगाबाद चौक के पास मधुपुर से गिरिडीह जा रहे गैस टैंकर ने पीछे से पुलिस गाड़ी में टक्कर मार दी।

विनय हांसदा आगे की सीट पर बैठे थे। टक्कर लगते ही उनकी मौत हो गई। इसके अलावा आरक्षी नवीन कुमार, नागेंद्र कुमार एवं चालक संजय कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई पड़ी। तत्काल बेंगाबाद थाना से पुलिस की दूसरी टीम पहुंच गई। घायलों को वाहन से निकाला गया। सभी को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया। पुलिसकर्मियों ने बताया कि घटना स्थल के निकट ही अवर निरीक्षक का आवास है।

रिपोर्ट : आशुतोष श्रीवास्तव

Nalanda Police- थरहरी थाना का एसआई मोतीहारी में दुर्घटनाग्रस्त

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...