करोड़ की लागत से बनेगा महाराजी पुल, बस स्टैंड नगर निगम के होगा अधीन

राजस्व वसूली एवं नगर विकास विभाग की कार्यों की हुई समीक्षा

4220 करोड़ रुपए की हुई राजस्व वसूली

दरभंगा : अम्बेडकर सभागार में दरभंगा जिले के राजस्व वसूली एवं नगर विकास विभाग की कार्यों की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान वाणिज्यकर विभाग के अपर आयुक्त ने बताया कि वर्तमान वर्ष में अगस्त तक 4220 करोड़ रुपए की वसूली हुई है। इस प्रकार 41.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

स्थानीय सांसद व विधायक की मांग पर बस स्टैंड को नगर विकास विभाग में शामिल करने की स्वीकृति देने, 14 करोड़ रुपए की लागत से महराजी पूल का निर्माण एवं लोक सेवा का अधिकार अधिनियम नगर निकाय क्षेत्र में भी लागू करने की सहमति उपमुख्यमंत्री ने दी।

निबंधन विभाग ने बताया कि इस वर्ष 94.60 प्रतिशत राजस्व प्राप्ति हुई है। जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि दिये गये लक्ष्य के विरूद्ध अबतक 118.6 प्रतिशत वसूली हुई है। 20 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित था। अबतक 23.80 करोड़ रुपए वसूली हुई है।

खनन विभाग के अधिकारी ने कहा कि 3 करोड़ 35 लाख रुपए की वसूली की गयी है, जो लक्ष्य का 87.84 प्रतिशत है। राष्ट्रीय बचत पदाधिकारी ने बताया कि 6.84 करोड़ रुपए की प्राप्ति हुई हैं, जो लक्ष्य का 41 प्रतिशत है।

नगर आयुक्त ने बताया कि वर्ष 2021-22 में 35 योजनाएं पूर्ण की गयी हैं। दरभंगा बस स्टैंड के संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि दरभंगा बस स्टैंड को नगर विकास विभाग में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा गया है। ताकि इसका विकास किया जा सके।

इससे पहले उपमुख्यमंत्री के आगमन पर जिलाधिकारी ने उनका स्वागत किया। वहीं दरभंगा सांसद गोपाल ठाकुर एवं नगर विधायक संजय सरावगी ने मधुबनी पेंटिंग वाला पाग व शॉल देकर उनका सम्मानित किया।

बैठक में केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद गोपाल ठाकुर, नगर विधायक संजय सरावगी, केवटी विधायक मुरारी मोहन झा, हायाघाट विधायक रामचन्द्र प्रसाद, अलीनगर विधायक मिश्री लाल यादव, ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव राजेश रौशन, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा, अपर समाहर्त्ता विभूति रंजन चौधरी, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: रवि झा

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...