Advertisment

महाबोधि मंदिर में पत्रकारों के प्रवेश पर रोक, यूनियन ने लिया संज्ञान

गया : बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक शहर के राम सागर रोड स्थित एक निजी भवन के प्रांगण में संपन्न हुई। जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों के पत्रकार शामिल हुए। बैठक के दौरान पत्रकारों ने विभिन्न समस्याओं को भी रखा, जिस पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए उसके समाधान की बात कही गई। बैठक के दौरान सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के पूर्व कोरोना काल के दौरान दिवंगत हुए पत्रकारों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा गया। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि पंचायत चुनाव से पहले पत्रकारों को परिचय पत्र निर्गत कर दिया जाए।

बैठक के दौरान गया प्रेस क्लब के गठन हेतु एक कमेटी का भी गठन किया गया। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार कमलनयन, कंचन सिन्हा, कमलेश कुमार सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, अक्षय कुमार सिंह, सुजीत कुमार को शामिल किया गया।

इस दौरान विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में पत्रकारों के प्रवेश रोक के मुद्दे पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई। साथ ही यूनियन द्वारा संज्ञान लेते हुए यह निर्णय लिया गया कि कमेटी के सदस्यों द्वारा जिलाधिकारी से मिलकर एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा और इस मामले के त्वरित समाधान के लिए प्रयास किया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में अपनी पहचान बनाते हुए पत्रकारिता को अंजाम देना आज के परिवेश में बड़ी चुनौती है। न्यूज़ कवरेज के दौरान कई तरह की समस्याएं आती है। बावजूद इसके संघर्ष करना और अपनी पहचान को कायम रखना ही पत्रकारिता की मर्यादा है। उन्होंने पत्रकारों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निराकरण की भी बात कही और आने वाले समय में पत्रकारिता की मजबूती और पत्रकारों के समस्याओं के निदान हेतु हरसंभव प्रयास करने की बात कही। इस मौके पर यूनियन के कार्यकारी प्रदेश महासचिव रंजन सिन्हा, श्याम भंडारी, पंकज कुमार सिन्हा, गोपाल सिन्हा, विनय कुमार मिश्रा ने भी संबोधित किया।

रिपोर्ट : पुरुषोत्तम कुमार

Jharkhand Market: कम बारिश का असर बाजार पर, धान की आवक...

 झारखंड में कम बारिश से मंडियों में धान की आवक घट गई है। रांची में चावल के दाम बढ़े हैं और प्याज की कीमत...

Political Affairs Committee: 18 अगस्त को झारखंड कांग्रेस की Political Affairs...

 झारखंड कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक 18 अगस्त को होगी। एमएमडीआर एक्ट, छात्र आंदोलन और राज्य की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा संभव...

Lohardaga Accident: लोहरदगा में दो स्कूटी की भीषण टक्कर, तीन युवकों...

लोहरदगा के सिंघरा टोली में दो स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। तीन गंभीर घायलों को रिम्स रेफर किया...