Bokaro Sector 12 House Collapse: सेक्टर-12 में जर्जर मकान गिरने से हड़कंप, विधायक श्वेता सिंह ने सेल प्रबंधन को चेताया

Bokaro Sector 12 House Collapse: सेक्टर-12 में शुक्रवार देर रात जर्जर आवास गिरने की घटना के बाद बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने शनिवार को घटनास्थल का जायजा लिया। विधायक ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनीं। घटना को लेकर विधायक ने मौके पर मौजूद बोकारो स्टील प्लांट नगर प्रबंधन कार्यालय के इंजीनियर को फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जर्जर आवासों को लेकर विधायक ने उठाए सवाल

श्वेता सिंह ने कहा कि बोकारो में वर्षों से कई आवास जर्जर स्थिति में हैं और इनके गिरने का खतरा लगातार बना हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि नगर प्रबंधन आखिर किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार क्यों कर रहा है। विधायक ने कहा कि क्या किसी की जान जाने के बाद ही व्यवस्था की नींद खुलेगी। उन्होंने सेक्टर-12 समेत बोकारो के सभी क्षेत्रों में मौजूद जर्जर आवासों का व्यापक सर्वे कराने की मांग की।

खतरनाक भवनों को तत्काल चिन्हित करने की मांग

विधायक ने जर्जर और खतरनाक भवनों को तत्काल चिन्हित कर प्रभावित परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि केवल कागजी कार्रवाई और आश्वासन से लोगों की जान की सुरक्षा नहीं की जा सकती। जर्जर आवासों को लेकर जिम्मेदार विभाग को समय रहते कार्रवाई करनी होगी। श्वेता सिंह ने कहा कि “जनता की जान से खिलवाड़ किसी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।” उन्होंने सेल नगर प्रबंधन की जवाबदेही तय करने और जर्जर आवासों के मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की।

Bokaro Sector 12 House Collapse

प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा

विधायक ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मामले को संबंधित उच्च अधिकारियों के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय जनता की समस्याओं को लेकर अधिकारियों के साथ वार्ता की जाएगी। भविष्य में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा।

Bokaro Sector 12 House Collapse 1

NBCC के मरम्मत कार्य की गुणवत्ता जांचने की मांग

श्वेता सिंह ने जर्जर आवासों की मरम्मत का काम कर रही NBCC कंपनी के कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि यदि मरम्मत कार्य संतोषजनक नहीं पाया जाता है तो सेल प्रबंधन को कंपनी को तत्काल तलब कर जवाब मांगना चाहिए और आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। विधायक ने दोहराया कि आवासों की सुरक्षा और मरम्मत के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही या जनता की सुरक्षा से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Bokaro Sector 12 House Collapse 3

यह भी पढ़ें: Champai Soren JPSC JSSC: जमशेदपुर में फुटबॉल टूर्नामेंट के मंच से बोले चंपाई सोरेन, छात्रों के मुद्दे पर सरकार से सवाल

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026: जैक 9वीं और 11वीं...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026, रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी...

ED Raid GST Fraud: बोगस बिलिंग और फर्जी कंपनियों का नेटवर्क!...

ED Raid GST Fraud, रांची: सैकड़ों करोड़ रुपये के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई...

BSL ED Residence Protest: ‘किसी कीमत पर आवास नहीं छोड़ेंगे’, BSL...

BSL ED Residence Protest, बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के सेक्टर-12 स्थित आवासों को खाली कराने के मुद्दे पर विवाद बढ़ता जा रहा है।...