धनबाद : धनबाद में इंजीनियरिंग कॉलेज, अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम और संग्रहालय के लिए 23 एकड़ जमीन सरकार को मिलेगा। इसकी घोषणा स्व. बिनोद बिहारी महतो की पौत्र वधू सह स्व. राज किशोर महतो की पुत्रवधू विनीता सिंह ने की है। इसकी जानकारी उन्होंने रविवार को दी।
उन्होंने बताया कि इसके लिए सरकार को प्रस्ताव भी भेजने जा रही हैं। 23 एकड़ जमीन में स्टेडियम के लिए 11 एकड़, इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए 8 एकड़ और स्व. बिनोद बिहारी महतो के संग्रहालय के लिए 4 एकड़ जमीन दान करेंगी।
उन्होंने बताया यह जमीन बांदरचुआ, ढांगी और बलियापुर बीबीएम कॉलेज के समीप उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जनता की इच्छा पर आगामी मेयर चुनाव लड़ने का निर्णय किया है। चुनाव निर्दलीय लड़ेंगी। स्वास्थ्य, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर करना मुख्य एजेंडा है। धनबाद वासियों के लिए मनोरंजन के लिए ज़ू का निर्माण, सरकारी स्कूलों को अपग्रेड करना ही हमारा लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि धनबाद कोल कैपिटल होने के बावजूद यहां एक बेहतर हॉस्पिटल नहीं होना धनबाद के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। धनबाद से एयरपोर्ट, एम्स चला गया। यहां की सरकारी स्कूलों की स्थिति खराब है। मनोरंजन के साधन यहां नहीं है। मेयर चुनाव जीतने पर सभी कार्याें को प्राथमिकता के साथ पूरा करेंगे।
रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल