बाप बना जल्लाद, 24 दिन के दुधमुंहे पर नहीं पिघला दिल

Araria- बाप बना जल्लाद- नगर थाना क्षेत्र के बेलवा घाट टोला गांव में पत्नी से झगड़े के बाद गुस्साये पिता ने अपने 24 दिन के दुधमुंहे का गला घोंटकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया है.

बाप बना जल्लाद, दुधमुंहे का गला घोंटकर हत्या

बतलाया जा रहा है कि नवजात को नानी और मां डॉक्टर से दिखाने के लिए लेकर जा रही थी. लेकिन बलवा पुल के पास नवजात का पिता बच्चा को छीन कर अपने साथ ले गया, फिर घर ले जाकर उसे पटक दिया, फिर गला दबा कर उसकी हत्या कर दी. जिसके बाद परिजनों के द्वारा बच्चे को सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद था.

जिसके कारण बच्चे के पिता शाहनवाज ने गुस्से में आकर बच्चे को अपने साथ ले गया

और उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी.

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. फिलहाल हत्यारा पिता अभी घर छोड़कर फरार है.

वहीं इस मामले में सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

और आरोपी पिता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...