ऑयल टैंकर ने बाइक सवार बाप-बेटी को रौंदा, एक की मौत

आरा : शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मठिया के समीप बुधवार की दोपहर ऑयल टैंकर ने बाइक सवार बाप-बेटी को रौंद दिया। हादसे में बेटी की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा बाप गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं घटना कोई बाद चालक टैंकर छोड़ मौके से फरार हो गया। को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। इसके बाद ट्रैफिक गश्ती पुलिस द्वारा दोनों को आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां बेटी को देख चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया।

वहीं जख्मी बाप का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीं ट्रैफिक पुलिस द्वारा उक्त ऑयल टैंकर को भी जब्त कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार मृत बच्ची पटना जिला के बिहटा थाना क्षेत्र के सिकडिया गांव निवासी महावीर कुमार की पांच वर्षीया पुत्री परी कुमारी है। जबकि जख्मी युवक उसी गांव के निवासी भिखारी सिंह के 32 वर्षीय पुत्र व मृत बच्ची के पिता महावीर कुमार है।

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

JPSC Result 2026: झारखंड सिविल सेवा बैकलॉग PT का रिजल्ट जारी,...

जेपीएससी ने झारखंड सिविल सेवा बैकलॉग पीटी परीक्षा 2023 की संशोधित आंसर-की और परिणाम जारी कर दिया है। 125 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। मुख्य...

Ranchi Crime News: पति के अवैध संबंध बने हत्या की वजह,...

रांची के तुपुदाना सीरी जंगल में मिली महिला की लाश मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में पति के...

Indian Railways Update: गोरखपुर संबलपुर एक्सप्रेस में बढ़ेगा AC Coach, रांची...

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर संबलपुर एक्सप्रेस में अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगाने और रांची आनंद विहार व संतरागाछी अजमेर स्पेशल...