वाराणसी : STF की टीम को सोमवार को बड़ी सफलता मिली है। पिछले पांच साल से फरार एक लाख का इनामी बदमाश दीपक वर्मा उर्फ गुड्डू को एसटीएफ वाराणसी जोन ने चौबेपुर के बरियासनपुर में मुठभेड़ में मार गिराया। वाराणसी और प्रयागराज के विभिन्न थानों में 23 आपराधिक मुकदमे का आरोपी दीपक वर्मा भाड़े पर हत्या, लूट, फिरौती समेत अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था। यह वाराणसी जोन का सबसे बड़ा बदमाश था। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बरियासनपुर गांव में दीपक वर्मा और एसटीएफ के बीच चली गोलीबारी में इनामी मारा गया। चिकित्सकों से रंगदारी वसूलने और सर्राफा कारोबारियों में दहशत का दूसरा नाम दीपक वाराणसी के लक्सा थाना क्षेत्र के रामापुर नई बस्ती का निवासी था। वह पिछले चार-पांच साल से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

Advertisment
योगी की पुलिस ने बनारस जोन के कुख्यात सरगना को ठोका, नाम सुनकर हीं दहशत में आ जाते थे लोग
Jhajha Sardar Patel Statue: झाझा में सरदार पटेल की प्रतिमा का...
Jhajha Sardar Patel Statue: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को जमुई जिले के झाझा प्रखंड स्थित न्यू बोड़वा बस स्टैंड के समीप लौह पुरुष...
Bihar Teacher Recruitment TRE-4: बिहार शिक्षक भर्ती में Civil Services जैसा...
Bihar Teacher Recruitment TRE-4: बिहार में शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए भर्ती परीक्षा का पैटर्न बदलने की तैयारी है। आगामी BPSC TRE-4 में अभ्यर्थियों को...
Prashant Kishor Bihar Politics: बांकीपुर के बाद गांव-गांव पहुंचेंगे प्रशांत किशोर?...
Prashant Kishor Bihar Politics: बांकीपुर के बाद प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति में अपनी आगे की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।...

















