शिकारीपाड़ा थाना में खनन विभाग की छापेमारी

Shikaripada– विष्णु स्टोन खदान- प्रशासन द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई के बावजूद शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के पत्थर औद्योगिक क्षेत्र में संचालकों के हौसले काफी बुलंद है और नियमों को ताक पर रख कर खनन जारी है.

इसकी सूचना पर जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू तथा एसडीपीओ दुमका नूर मुस्तफा अंसारी विभागीय दल बल के साथ उत्खनन स्थल पर पहुंचे. छापेमारी के दौरान टीम ने उक्त खदान से 15 पीस जिलोटिन डेटोनेटर एवं यूरिया नाइट्रो ग्लेसरीन बरामद किया.  

विष्णु स्टोन खदान में प्रशासन की कार्रवाई

जिला खनन पदाधिकारी ने कहा कि ऐसी सूचना मिल रही थी कि विष्णु स्टोन खदान के संचालक लक्ष्मण साव के द्वारा नियमों को ताक पर रखकर खदान चलाया जा रहा है. जबकि ना तो खदान संचालक के नाम विस्फोटक की अनुज्ञप्ति है और ना ही विस्फोटक प्रदाता से विस्फोटक ही लिया जा रहा था. बल्कि कालाबाजारी से विस्फोटक प्राप्त कर अवैध रूप से खदान में विस्फोट कर उत्खनन का कार्य किया जा रहा था.

ईडी प्रकरण के बाद पूरी तरह अलर्ट है प्रशासन

यहां बताते चले कि ईडी प्रकरण के सामने आने के बाद

पूरे झारखंड सहित दुमका जिले में भी पत्थर औद्योगिक क्षेत्र में

प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई के फल स्वरुप लगभग मरणासन्न अवस्था में चला गया है.

क्योंकि कुछ एक को छोड़कर प्रायः खदान एवं क्रशर अवैध ढंग से संचालित किए जा रहे थे.

हालांकि बाद में कुछ महीनों के बाद लीजधारी खदान का संचालन किया जाने लगा,

परंतु इन खदानों में भी ना तो मोबाइल ब्लास्टर की सुविधा है

और ना ही किसी खदान में मैगजीन ही बना है.

दिखावे के लिए विस्फोटक प्रदाता से अनुज्ञप्ति प्राप्त कर कुछ विस्फोटक लिया जाता है,

बाकी सभी बाहरी बाजार से कालाबाजारी में लिया जाता है.

हालांकि इस पूरे प्रकरण में यदि प्रशासन मामले की नीर क्षीर विवेचना करे तो ना सिर्फ खदान संचालक ही नहीं,

बल्कि विस्फोटक प्रदाता कंपनी की भी चूलें हिलना तय हैं.

खाली होगा News 11 का कार्यालय, SDO कोर्ट ने सुनाया फैसला

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img