पीड़ित परिवार ने एसएसपी से लगायी गुहार
गया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चामुंडा मंदिर के समीप शनिवार की देर रात अपराधियों ने फायरिंग कर भूखंड के बाउंड्री को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस पहुंचने पर अपराधी भाग निकले। पुलिस ने घटनास्थल से खोखे और कट्टा भी बरामद की है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी अपनी जमीन में निर्माण कार्य करने के बदले अपराधी उनसे दस लाख रुपया रंगदारी मांग रहे हैं। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी है और प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दी है। साथ ही परिवार के सदस्य गया एसएसपी से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगायी है।
Highlights


















