Advertisment

देवघर में दो युवकों को मारी गोली, एक की मौत

DEVGHAR: देवघर के शिक्षा सभा चौक पर अज्ञात अपराधियों के द्वारा सरेशाम

2 युवक को गोली मारी गयी जिसमें एक युवक की मौत अस्पताल में

इलाज के क्रम में हो गयी. वहीं दूसरे का इलाज जारी है.

मृतक का नाम मनीष झा बताया जा रहा है. वहीं घायल का

नाम सोभित आनंद है. घटना के संबंध में बताया गया कि मनीष

अपने घर के चौक पर मोमो खाने निकला था वहीं अपराधियों

के द्वारा उसके माथे में गोली मारी गयी. परिजनों को सूचना

मिलते ही परिजन मौके पर पहुँच उसे सदर अस्पताल लाया गया जहाँ इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. वहीं दूसरे युवक सोभित आनंद के परिजन ने बताया कि फर्नीचर दुकान से कुछ सामान ले रहा था उसी वक्त अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली चलाई गई जिसमें सोभित को गोली लगी जिसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया जहाँ इलाज किया जा रहा है.


गोलीबारी की जांच के बाद होगा खुलासा- एसपी


इस मामले में पुलिस एसपी ने बताया कि दो युवकों को गोली लगने की बात सामने आई है. गोलीबारी के कारणों की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही मामले का खुलासा किया जाएगा. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...