Patna- बिल्डर गब्बू सिंह पर आयकर विभाग की छापेमारी पर मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा है कि हम किसी से डरने वाले नहीं है, जो डरा वह मरा, जो लड़ेगा, वह ही राजनीति में टिकेगा. विजेन्द्र यादव ने कहा कि हम राजनीति में काम करते हैं, हमारा काम ही सबों से मिलना है, चुनाव आता है तो हम हर किसी के दरवाजे पर जाते हैं. राजनीतिक संबंध में अलग बात है और व्यक्तिगत संबंध अलग बात.
आयकर विभाग की छापेमारी पर मंत्री बिजेन्द्र यादव का बयान
प्रशांत किशोर के इस दावे पर कि मुख्यंमत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से भाजपा के साथ जाने वाले हैं, बिजेन्द्र यादव ने पूछा कि कौन है प्रशांत किशोर, किसी के द्वारा कुछ दिन किसी राजनीतिक दल में काम कर लेने से कोई राजनीतिज्ञ नहीं हो जाता. इस तरह के लोगों के बयान पर टिप्पणी नहीं की जा सकती.
जबकि अति पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन पर कहा कि
भाजपा को संवैधानिक जानकारियों का अभाव है,
नीतीश कुमार ने पिछला नगर निकाय चुनाव मुंगेरीलाल कमीशन की रिपोर्ट के आधार पर कराया था.
जदयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रहते कोई भी अति पिछड़ों की हकमारी नहीं कर सकता.
हम किसी भी कीमत पर उनके हक की हकमारी नहीं देंगे.
Highlights







