मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, Video वायरल

बेगूसराय : जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में एक बुजुर्ग दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मंसूरचक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायल 80 वर्षीय कमलेश झा पिता स्व. शोभाकांत झा ने बताया कि उनके गोतिया वेदानंद झा मुर्गा पालन करते हैं। उन्होंने कई बार मुर्गा हटाने का आग्रह किया था, क्योंकि उनकी पत्नी और वे स्वयं सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित हैं। इसी बात को लेकर पांच जून को विवाद उत्पन्न हो गया।

Health Department Add 22Scope News

वेदानंद, आशुतोष व संतोष सहित अन्य लोग कथित रूप से शराब के नशे में उनके घर पहुंचे व गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया

पीड़ित के अनुसार, वेदानंद झा, उनके पुत्र आशुतोष झा एवं संतोष झा सहित अन्य लोग कथित रूप से शराब के नशे में उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में कमलेश झा और उनकी पत्नी सावित्री देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोप है कि हमलावरों ने सावित्री देवी को जमीन पर पटककर बेरहमी से पीटा। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Begusarai Marpeet 1 22Scope News

घटना के बाद ग्रामीणों की सहायता से दोनों घायलों को मंसूरचक अस्पताल में भर्ती कराया गया

घटना के बाद ग्रामीणों की सहायता से दोनों घायलों को मंसूरचक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। इस संबंध में मंसूरचक थानाध्यक्ष गोविंद कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में कांड संख्या 93/26 दर्ज कर लिया गया है व पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पूर्व से भी आपसी विवाद चलता रहा है। जिसके कारण अक्सर कहासुनी और झगड़े की स्थिति बनी रहती थी।

Begusarai Marpeet 2 22Scope News

यह भी पढ़े : 6 साल के मासूम की रहस्यमयी मौत, स्कूल के शौचालय के पास मिला शव, संचालक फरार

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

6 साल के मासूम की रहस्यमयी मौत, स्कूल के शौचालय के...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खारी गांव...

जहरीली शराबकांड : एक्शन में मोतिहारी पुलिस, UP से बड़े शराब...

मोतिहारी : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से गिरफ्तार हुआ फरार तस्कर पूर्वी चंपारण में शराब सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा था। आरोपी जहरीली शराबकांड के...

6 दिनों से बिजली गुल, फूटा लोगों का गुस्सा, NH-28 जाम...

मोतिहारी : मोतिहारी नगर निगम इलाके के मठिया, मीनाबाजर, खुदा नगर सहित कई मुहल्लो में बिजली आपूर्ति बाधित होने और लगातार गर्मी से परेशान...

विक्रमशिला सेतु पर बहाल हुआ आवागमन, मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने किया...

भागलपुर : भागलपुर वासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे इंतजार के बाद विक्रमशिला सेतु पर एक बार फिर वाहनों का परिचालन शुरू...

खनन माफिया पर शिकंजा, एक ट्रैक्टर व 2 हाइवा सीज, लाखों...

दरभंगा : दरभंगा में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को जारी रखते हुए दरभंगा खनन विभाग कि टीम ने जिले...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img