बिहार मॉडल का नकल कर रही मोदी सरकार- तेजस्वी

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि

जो वादा किए थे वो कहां चले गए. बिहार सरकार की नकल करनी पड़ रही है.

जिन्हें लगता था कि प्रोपगेंडा कर वोट हासिल कर लेंगे. अब वो बिहार मॉडल का नकल कर रहे हैं.

मोदी जी और भारत सरकार नकल करने में लगी है. लेकिन जनता सब समझ रही है.

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में डेढ़ लाख नौकरी हम दे रहे हैं.

गौरतलब है कि बिहार में आज 9469 नव चयनित स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा.

इस बात की जानकारी राज्य के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने दी थी.

स्वास्थ्य विभाग ऐतिहासिक रूप से सभी चयनित उम्मीदवारों को एक ही दिन

नियुक्ति पत्र देने जा रहा है. बता दें कि बिहार के तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य विभाग में नौकरी को लेकर बड़ा एलान किया था.

अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए सरकार कर रही काम

पटना पहुंचे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पटना एयरपोर्ट पर कहा कि आज 10 हजार नौकरियां दी जाएगी. उन्होंने कहा कि अंतिम पायदान पर जो खड़ा व्यक्ति है, उसके लिए हमारी सरकार को करना है. हम लोग लगातार कार्य कर रहे हैं. आज खुशी का दिन है क्योंकि स्वास्थ्य विभाग में आज के दिन नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. वहीं दो मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास भी होगा और कई योजनाओं का उद्घाटन भी है. जिस काम के लिए हम लोग प्रतिबद्ध हैं, उस काम को हम लोग पूरा कर रहे हैं.

उपचुनाव को लेकर जल्द बनाया जाएगा शेड्यूल

तेजस्वी यादव ने उपचुनाव को लेकर कहा कि जल्द ही शेड्यूल बनाया जाएगा. अभी पर्व त्यौहार है. परिवार में सारी चीजें पर बातचीत होनी चाहिए. उसमें सभी लोग लगे रहेंगे. उसके बाद कार्यक्रम तय होगा.

बिहार में जल्द दूर होगी बेरोजगारी- नीतीश कुमार

बिहार केसरी डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह की जयंती पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में बेरोजगारी बहुत जल्द दूर होगी. क्योंकि सभी विभागों में रोजगार की संख्या बढ़ाई जाएगी. ़हमलोग उसी पर काम कर रहे हैं. बता दें कि राजधानी पटना के मुख्य सचिवालय परिसर में बिहार केसरी डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित बिहार सरकार के कई मंत्री शामिल हुए. सभी ने डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Saffrn

Trending News

Vikramshila Bridge Update: रिकॉर्ड समय में बने चार Bailey Bridge का...

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर रिकॉर्ड समय में बने चार बेली ब्रिजों का उद्घाटन किया गया। पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि सुरक्षित और...

Bihar Economy Summit: GTRi 6.0 में वित्त, निवेश और FinTech पर...

पटना में आयोजित GTRi 6.0 सम्मेलन में देश के प्रमुख वित्तीय, तकनीकी और नीति विशेषज्ञों ने बिहार की अर्थव्यवस्था, निवेश और फिनटेक संभावनाओं पर...

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, Video वायरल

बेगूसराय : जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img