Advertisment

कभी लेफ्ट कभी राइट, थानेदार को देख नशेड़ी बोला बंदे मातरम

Nalanda– रंगीन पानी का नशा-अभी कल की ही बात है, पूर्व केन्द्रीय मंत्री और जदयू नेता आरसीपी सिंह ने नालंदा की गलियों में पूछा था कहां है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शराबबंदी. शाम ढलते ही नीतीश के करीबी भी रंगीन पानी की खोज में भटकने लग जाते हैं. और आज जिला मुख्यालय बिहार शरीफ के सोहसराय थाना में एक शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला.

रंगीन पानी का नशा, बीबी को सामने देख शराबी के उड़े होश

दरअसल शुक्रवारा की रात गस्ती दल आशानगर मोहल्ले से एक नशेड़ी पकड़ कर थाने लायी थी. शराबी की पहचान सुरेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है. लेकिन यह नशेड़ी अपनी हरकतों से पूरे महकमें को हलकान कर गया. पूरी रात वह थाने में उत्पात मचाता रहा. जब भी पुलिस कर्मियों की ओर से उसे समझाने की कोशिश की जाती, वह जोर-जोर से चिल्लाता बंदे मातरम. पुलिस बल के जवान जब उसके पास जाने की कोशिश भी करते तो किसी अफसर की तरह फरमान सुनाता लेफ्ट, राइट.

इस हालत में पुलिस कर्मी भी क्या करेंते, तब किसी ने उसके परिजनों को बुलाये जाने की सलाह दे डाली, उसके बाद उसकी पत्नी और बेटी को थाने लाया गया.

मजेदार बात यह रही है कि पूरे पुलिस डिपार्टमेंट को कई घंटो से अपनी हरकतों से नचाता

यह शराबी सामने अपनी बीबी को खड़ा देख तुरंत शांत हो गया,

बीबी को सामने देख उसका सारा नशा काफूर हो गया.  

सोहसराय थानाध्यक्ष ने बताया कि

मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि के बाद

आरोपी को न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया है.

बीती रात नशे में हंगामा के बाद शराबी को आशनगर मोहल्ले से गिरफ्तार किया गया था.

रजनीश नालंदा

औरंगाबाद की बेटी ने बीपीएससी में लहराया परचम

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...