प्रशांत किशोर ने की अपील- लालू, नीतीश और मोदी के नाम पर ना करें वोट

समाज के अच्छे लोग तैयार करेंगे नया विकल्प- पीके

देवराज (पश्चिम चंपारण) : जन सुराज यात्रा पर निकले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने

लोगों से अपील करते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव,

नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट ना करें. नया विकल्प तैयार कीजिए.

ये बातें पश्चिम चंपारण के देवराज में एक सभा को संबोधित करते हुए कही.

विकल्प तैयार करने से होगा बदलाव- पीके

सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में लोग कहते हैं कि नीतीश, लालू या मोदी के अलावा कोई विकल्प ही नहीं है, तो विकल्प बनाने कोई इंग्लैंड से थोड़ी आएगा. आपको ही सही विकल्प बनाना होगा. जैसे दही को मथने से मक्खन निकल जाता है, वैसे ही समाज को मथना होगा. ऐसे व्यक्ति को चुनना होगा जो समाज को ठगे नहीं, समाज के साथ खड़ा रहे. जब समाज के अच्छे लोग मिलकर एक अच्छा विकल्प तैयार करेंगे तभी बदलाव होगा.

खुद पीके ने बताया कैसे पूरा हो रहा उनका ‘मिशन’

बता दें कि जन सुराज यात्रा पर निकले प्रशांत किशोर लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं जो बिहार के सियासी गलियारे में खूब चर्चा हो रही है. पिछले 26 दिनों से प्रशांत किशोर जन सुराज यात्रा पर हैं. दो अक्टूबर को बेतिया के भितिहरवा से प्रशांत किशोर ने इस यात्रा की शुरुआत की थी. वे सभी पंचायतों का भ्रमण कर रहे हैं. इस यात्रा में जो खर्च हो रहा है वह पैसा कौन दे रहा है इसका खुलासा प्रशांत किशोर ने बुधवार को किया है. उन्होंने खुद ही बताया है कि कैसे उनका मिशन पूरा हो रहा है. पीके ने कहा कि देश के छह राज्यों के मुख्यमंत्री उनको जन सुराज यात्रा में मदद कर रहे हैं.

छह राज्यों के मुख्यमंत्री कर रहे हैं मदद- प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने कहा कि वो कोई बड़ा मंच, बड़ी रैली या हेलीकॉप्टर में खर्च नहीं कर रहे हैं लेकिन जिस सिस्टम से वो चल रहे है उसमें भी कुछ खर्च हो रहे हैं. उसके लिए देश के छह राज्यों के मुख्यमंत्री जिन्हें उन्होंने जिताया था वह मदद कर रहे हैं. प्रशांत किशोर ने कहा कि यह पैसा सरस्वती मां की देन है. वो 10 सालों से काम कर रहे हैं. इस दौरान 11 चुनाव में उन्होंने काम किया है. छह ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिनके लिए उन्होंने काम किया और उनके सहयोग से वह मुख्यमंत्री बन गए. बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए भी प्रशांत किशोर ने काम किया था.

रिपोर्ट: राजीव कमल

Saffrn

Trending News

UGC NET June 2026 Apply: आवेदन शुरू, Statistics नया विषय; जानें...

UGC NET जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, सांख्यिकी नया विषय जोड़ा गया, 20 मई तक आवेदन, परीक्षा 22-30 जून, जानें फीस और प्रक्रिया।UGC...

Fuel Crisis Ranchi: पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंप ड्राई; LPG महंगी,...

रांची में पेट्रोल-डीजल की कमी से कई पंप ड्राई, लंबी कतारें; LPG महंगी होने से होटल-रेस्टोरेंट में 30% तक बढ़ सकते हैं खाने के...

Dal Bhat Scheme Ranchi: 5 रुपये की थाली अब 10 में,...

 रांची में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना में गड़बड़ी, 5 रुपये की थाली 10 में बेची जा रही, केंद्रों पर नियमों का उल्लंघन, जांच में खुलासा।Dal...

Jharkhand Health Negligence: राजनगर CHC में प्रसव के दौरान सहिया व...

सरायकेला के राजनगर CHC में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सहिया और नवजात की मौत, बिजली और डॉक्टर की कमी पर गंभीर आरोप, जांच की...

Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह शुरू, 17 मई से Malmas, 15...

 ज्येष्ठ माह 2026 की शुरुआत, अधिकमास के कारण दो महीने का होगा, 17 मई से मलमास, इस दौरान शुभ कार्य वर्जित, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार।Jyeshtha...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img