Commercial Advertisment

तेजस्वी ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- उपचुनाव में एनडीए की हालत ढीली

पटना : मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने

बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव प्रचार में एनडीए की हालत ढीली हो गयी है.

बीजेपी पड़ोसी राज्यों से चुनाव प्रचार के लिए लोगों को बुला रहा है.

चुनाव प्रचार में बहुत लोग गए, लेकिन उनकी हालत पस्त हो गयी है.

मोकामा और गोपालगंज में एनडीए की हालत नाजुक है, और यह लोग जीतने वाले नहीं हैं. यह स्पष्ट हो गया.

ललन सिंह, उपेंद्र कुशवाहा के साथ मैं करूंगा चुनाव प्रचार- तेजस्वी

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि मोकामा और गोपालगंज में

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, उपेंद्र कुशवाहा और राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के साथ मैं चुनाव प्रचार में जाऊंगा. नीतीश कुमार लगातार लोगों से बात कर रहे हैं. वीडियो के माध्यम से अपना संदेश भी भेज रहे हैं. सीएम नीतीश महागठबंधन का नेतृत्व कर रहे है. चुनाव ही महागठबंधन लड़ रही है.

एनडीए की हालत ढीली: जानिए मुकदमा पर क्या बोले तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने कहा कि गोपालगंज में राजद के उम्मीदवार पर बीजेपी के द्वारा मुकदमा किए जाने के मामले पर कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. बीजेपी के लोग अफवाह फैलाते हैं. जीत राजद उम्मीदवारों की ही होगी.

मोकामा और गोपालगंज में आरजेडी उम्मीदवार की होगी जीत- नीतीश

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में हो रहे उपचुनाव पर कहा कि मोकामा और गोपालगंज दोनों सीटों पर आरजेडी उम्मीदवार की जीत होगी. उन्होंने कहा कि चोट लगने के कारण मैं प्रचार में नहीं जा पाया. मेरी बात वहां के लोगों से लगातार हो रही है. एनडीए से अलग होने पर उन्होंने कहा कि पार्टी की राय हुई तो हम अलग हुए. 2017 में गलती कर दिया तो हम लोग छोड़ कर फिर वापस अपने जगह पर आ गए हैं.

अभी बच्चा है चिराग पासवान

चिराग पासवान द्वारा भाजपा उम्मीदवार के प्रचार किए जाने पर कहा नीतीश कुमार ने कहा कि वे पहले से ही बीजेपी के साथ हैं. सब लोग जान रहे हैं. चिराग पासवान अभी बच्चा है. रामविलास पासवान के परिवार से हमारा रिश्ता बहुत पुराना है. वह नहीं रहे यह दुखद है. अब बच्चा जो भी बोल रहा है.

रिपोर्ट: प्रणव राज

नीतीश को हारने का डर है इसलिए नहीं किया प्रचार- विजय सिन्हा

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...