उपचुनाव: बिहार के मोकामा और गोपालगंज सहित 6 राज्यों में वोटिंग जारी

बीजेपी के लिए बड़ी परीक्षा

पटना : बिहार की 2 सीटों मोकामा और गोपालगंज, यूपी सहित छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है. ये उपचुनाव बीजेपी के लिए बड़ी परीक्षा माने जा रहे हैं. बिहार में पार्टी की सीधी टक्कर नीतीश-तेजस्वी के महागठबंधन से है तो तेलंगाना में केसीआर की टीआरएस से अपनी सीट बचाना पार्टी के लिए चुनौती साबित होगा. दूसरे राज्यों में भी क्षेत्रीय दल बीजेपी की राह मुश्किल करने का काम करने वाले हैं. महाराष्ट्र छोड़कर विधानसभा के सभी सीटों पर बीजेपी का कांग्रेस या स्थानीय पार्टियों से सीधा मुकाबला है.

voting1 22Scope News

पहली बार मोकामा सीट से भाजपा लड़ रही चुनाव

भाजपा पहली बार मोकामा सीट से चुनाव लड़ रही है, पूर्व के चुनाव में वह इस सीट को अपने सहयोगियों के लिए छोड़ती थी. भाजपा और राजद दोनों ने ही इस सीट पर बाहुबलियों की पत्नी को उम्मीदवार बनाया है. मोकामा में भाजपा ने सोनम देवी को मैदान में उतारा है, जो एक स्थानीय बाहुबली ललन सिंह की पत्नी हैं और अनंत सिंह का विरोध करती रही हैं. राजद ने इस सीट से अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को उम्मीदवार बनाया है. मोकामा में उपचुनाव राजद विधायक अनंत कुमार सिंह को अयोग्य ठहराए जाने के कारण कराया जा रहा है.

bjp arreste 22Scope News

तेलंगाना वोटिंग से पहले हिरासत में लिए गए बीजेपी अध्यक्ष

तेलंगाना की मुनुगोडे सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है. लेकिन मतदान से पहले तेलंगाना पुलिस ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय को अब्दुल्लापुरमेट थाना क्षेत्र से हिरासत में ले लिया है. बंदी संजय ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी टीआरएस पार्टी के मंत्री और नेता चुनाव नियमों का उल्लंघन करके लोगों को डरा रहे हैं या उन्हें लालच दे रहे हैं. बार-बार जानकारी देने के बावजूद पुलिस इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. इसके खिलाफ जब बीजेपी नेताओं ने प्रदर्शन किया, तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया. उधर, मुनुगोड़े से भाजपा के उम्मीदवार राजगोपाल रेड्डी ने सत्ताधारी टीआरएस पार्टी पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए रिटर्निंग कैंप अधिकारी कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया.

voting12 22Scope News

यूपी में बीजेपी का सपा से मुकाबला

उत्तर प्रदेश के एकमात्र सीट गोला गोकर्णनाथ पर उपचुनाव हो रहा है. बीजेपी विधायक अरविंद गिरि के निधन की वजह से सीट खाली हुई है. बीजेपी ने दिवगंत विधायक के 26 वर्षीय बेटे अमन गिरी को उम्मीदवार बनाया है. अमन का मुकाबला सपा के विनय तिवारी से है.

6 राज्यों के 7 सीटों पर मतदान

  • उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ
  • बिहार की मोकामा और गोपालगंज
  • हरियाणा की आदमपुर
  • महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट
  • ओडिशा की धामनगर
  • तेलंगाना की मुनुगोडे सीट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...