सीआरपीएफ जवान ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर

Gaya- इमामगंज प्रखंड में सीआरपीएफ 159 वीं बटालियन कैंप में छोटू लाल जाठ नामक एक जवान ने तनाव में आकर खुद को गोली मार ली. घायल जवान को तुरंत इमामगंज सीएससी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने प्रारंभिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लि पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया. घटना के बाद सीआरपीएफ कैंप में हड़कंप हैं. स्थानीय कैंप के सहायक कमांडेंट अमर घोष ने बताया कि सुबह लगभग 6 बजे कैंप के बैरक में जवान के द्वारा सीने में गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की गयी. फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

सीआरपीएफ 159 वीं बटालियन का है जवान

जवान छोटू लाल जाठ राजस्थान के टौंक जिले के खालिपुरा गांव के रहने वाला है. वहीं, इमामगंज सीआरपीएफ कैंप में डेढ़ साल से तैनात है. वह बीच में दो महीने की छुट्टी काटकर 8 दिन पूर्व ही ड्यूटी ज्वाइन किया था. कुछ महीने के बाद ही उसका सिपाही से हवलदार में प्रमोशन होने वाला है. जवान के परिजनों का कहना है कि जवान को एक बच्चा है, उसकी पत्नी परिवार के साथ ही रहती है.

कारणों को लेकर हो रही है छानबीन: कैंप कमांडेंट

कैंप कमांडेंट ने बताया कि आखिर छोटू लाल जाठ ने क्यों

अपने आप को गोली मारकर सुसाइड करने की कोशिश की है,

इसके कारणों को पता लगाया जा रहा है.

फिलहाल कोई स्पष्ट बात निकलकर सामने नहीं आई है. उन्होंने बताया कि

उसने अपने शरीर में बाएं छाती की ओर अपने इंसास राइफल से तीन गोली मारी है.

इसके बाद उसकी हालत गंभीर है. स्पेशल एंबुलेंस से पटना पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया गया है.

वहां से बेहतर इलाज के लिए रांची एम्स में ले जाकर भर्ती करवाया जाएगा.

सरायकेला थाना में बालमित्र कक्ष में झुलता मिला नाबालिग

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...

Torian World School: टॉरियन वर्ल्ड स्कूल में Interact Club की स्थापना,...

 टॉरियन वर्ल्ड स्कूल रांची में रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ के सहयोग से इंटरैक्ट क्लब की स्थापना हुई। प्रतीक पांडेय अध्यक्ष और शिवी चौधरी...