Advertisment

Dhanbad : ड्यूटी में तैनात सीआईएसएफ जवान को लगी गोली, स्थिति गंभीर…

Dhanbad : जिले के धनसार थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा प्रोजेक्ट के जे पैच में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब ड्यूटी पर तैनात एक जवान को गोली लग गई। बताया जा रहा है कि जवान ने आत्महत्या की कोशिश में खुद को गोली मारी है। घटना में जवान बुरी तरह से घायल हो गया। आनन-फानन में जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Dhanbad : घटना के बाद अस्पताल पुहंचे कई आला अधिकारी
Dhanbad : घटना के बाद अस्पताल पुहंचे कई आला अधिकारी

ये भी पढ़ें- Dhanbad Crime : Apk फ़ाइल में क्लिक किया और सारा पैसा स्वाहा, साईबर ठग धराया… 

घटना के बाद आनन-फानन में जवान को इलाज के लिए जोड़ाफाटक रोड स्थित पाटलीपुत्र अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दुर्गापुर रेफर कर दिया गया। घायल जवान का नाम के एस राव है और वह तेलंगाना का रहने वाला बताय जा रहा है। हालांकि जवान को गोली कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि जवान ने आत्महत्या की कोशिश में खुद को गोली मारी है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : मोरहाबादी में कई दुकानों में विशेष जांच अभियान से मचा हड़कंप, गुटखा सिगरेट पर… 

Dhanbad : जवान ने खुद गोली मारी या कुछ और है कारण, जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद सीआईएसएफ के कई आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं। अधिकारियों ने डॉक्टर से जवान का हालचाल जाना। आला अधिकारियों ने बताया कि एक जवान के गोली लगने के कारण घायल होने की सूचना है। हालांकि जवान ने खुद गोली मारी या कुछ और कारण है इसकी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : अधेड़ महिला से दुष्कर्म, चप्पे-चप्पे पर आरोपी की तलाश कर रही पुलिस… 

बताया जा रहा है कि जवान कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था इसलिए अंदाजा जताया जा रहा है कि शायद जवान ने परेशान होकर खुदखुशी करने की कोशिश में खुद को गोली मारी है। हालांकि मामले की तहकीकात के बाद ही इसका सही कारण निकलकर बाहर आएगी।

 

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...