19 नवंबर को होगा सीएम आवास का ऐतिहासिक घेराव- प्राथमिक शिक्षक संघ

Ranchi-अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर लंबित मांगों की पूर्ति के लिए राज्य के प्राथमिक और मध्य विद्यालय के शिक्षकों ने के लिए काला बिल्ला लगाकर आक्रोश व्यक्त किया है. संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र चौबे, महासचिव राममूर्ति ठाकुर और मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने कहा कि शिक्षक अपने हक अधिकारों की लड़ाई को लेकर मजबूर होकर सड़क पर उतरे हैं.

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का आह्ववान

शिक्षक संघ के नेताओं ने कहा है कि शिक्षकों को कभी जाति प्रमाण पत्र बनवाने, कभी खाता खुलवाने, कभी शिशु गणना करवाने तो कभी बीएलओ कार्य करवाने में लगा दिया जाता है, आखिर शिक्षक क्या करे. लेकिन जब वेतन वृद्धि की बात आती है तो इन्ही शिक्षकों की अनदेखी कर दी जाती है.

शिक्षक राष्ट्र और समाज का भाग बदलने के साथ ही सरकार भी पलट देते हैं

सभी कर्मियों को सेवा काल में तीन अनिवार्य वित्तीय लाभ एमएससीपी देते हुए प्रमोशन देती है,

लेकिन शिक्षकों को इसमें शामिल नहीं किया जाता.

सरकार ट्रांसफर के नाम पर जोन जोन का खेल खेलती है.

कमेटी बनाती है और कमेटी की अनुशंसा अलमारियों में बंद कर देती है.

हम शिक्षक राष्ट्र और समाज का भाग बदलने के साथ सरकार भी पलट देते हैं

और लेकिन सरकार हमारे त्याग को हमारी कमजोरी समक्ष रही है.

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ = 19 नवंबर को होगा सीएम आवास का ऐतिहासिक घेराव

संघ ने कहा है कि यदि शिक्षकों की मांग नहीं मानी गयी तो 19 नवंबर को

सीएम आवास का ऐतिहासिक घेराव किया जायेगा,

17 दिसंबर से अनिश्चितकालीन अनशन आंदोलन की शुरुआत होगी.

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...