Congress इतने सीटों पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा…

पटना: बिहार में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव है और सभी पार्टियां वोटरों को साधने में अभी से जुट गई है। महागठबंधन में अब सीट शेयरिंग पर भी बात शुरू हो गई है तभी तो कांग्रेस ने अभी ही स्पष्ट कर दिया कि गठबंधन में रहते हुए पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राजधानी पटना के सदाकत आश्रम में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि 2020 में बिहार में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ी थी 2025 के विधानसभा चुनाव में भी हमलोग पिछली बार से कम सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेंगे। बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पहले भी अपनी स्थिति को साफ करती रही है। इससे पहले भी कांग्रेस के बिहार प्रभारी मो शहनवाज आलम ने कहा था कि बिहार में बिहार में कोई बड़ा कोई छोटा भाई नहीं होगा। सभी पार्टियां अपनी जीत के स्ट्राइक रेट के अनुसार चुनाव लड़ेगी।

कांग्रेस के बिहार प्रभारी ने तेजस्वी यादव के माई बहिन मान योजना की घोषणा पर कहा कि हमारी सरकार बनने पर तेजस्वी यादव के द्वारा घोषित राशि को बढ़ाया भी जा सकता है। इसके लिए हमें सबसे पहले वर्तमान सरकार को हटा कर अपनी सरकार बनानी होगी इसलिए हमें एकजुट हो कर इस सरकार को उखाड़ फेंकना होगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar

यह भी पढ़ें-  2025 में Roadmap बना कर करेंगे काम- संतोष सुमन
Congress Congress Congress

Congress

TSPC Bandh Jharkhand: 24 से 26 सितंबर तक बंद का ऐलान,...

TSPC Bandh Jharkhand, चतरा: टीएसपीसी सुप्रीमो बृजेश गंझू की वाराणसी में पुलिस मुठभेड़ के दौरान हुई मौत के बाद संगठन ने विरोध का ऐलान...

Bihar Daroga Exam Cancelled: 27 मई को हुई मुख्य लिखित परीक्षा...

Bihar Daroga Exam Cancelled, पटना: बिहार में दरोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आयी है. बिहार पुलिस...

Bhojpur Pond Cleaning: जलकुंभी से ढका 52 बीघा पोखर अब बना...

Bhojpur Pond Cleaning: जिले के बिहिया प्रखंड के चकवथ गांव में स्थित 52 बीघा का विशाल पोखर अब अपनी बदली हुई तस्वीर के कारण चर्चा...