Jamshedpur-सरयू के दामन पर दाग-राज्य में शुचिता और इमानदारी की बात करने वाले पूर्व मंत्री सरयू राय के दामन पर भी दाग लगने की शुरुआत हो चुकी है, भले ही यह अभी आरोप के शक्ल में है. भाजपा ने सरयू राय की कथित इमानदारी की बखिया उखेड़ते हुए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये हैं.
सरयू के दामन पर दाग- पुराने घोटालेबाज होने का आरोप
भाजपा ने कहा है कि सरयू राय दूसरों के घोटालों को उजागर करते रहते हैं, जबकि वह खुद ही पुराने घोटालेबाज है. सरयू राय जब खाद आपूर्ति मंत्री थे, तब उनके द्वारा बड़ी मात्रा में काली कमाई की गयी थी, अब उसकी भी जांच शुरु हो चुकी है, खाद मंत्री रहते जिस प्रकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया गया है, उसकी परत खुलने ही वाली है.
भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने लगाये गंभीर आरोप

भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव सरयू राय ने पत्रिका
आहार पर भी सवाल खड़ा करते हुए कहा कि
सरकार में जब मंत्री थे तो पत्रिका छप रही थी,
लेकिन मंत्री पद से हटते ही पत्रिका बंद हो गयी.
सवाल यह है कि मंत्री पद जाते ही पत्रिका बंद क्यों कर दी गयी.
आईटी अधिकारियों ने माना उपर के दबाव में की गयी छापेमारी-अनुप सिंह

















