Nalanda: तथाकथित बीजेपी कार्यकर्ता का हथियार के साथ फोटो वायरल

मामले की जांच में जुटी पुलिस

नालंदा : जिले में एक तथाकथित बीजेपी कार्यकर्ता का हथियार के साथ एक फोटो वायरल हुआ है.

हथियार के साथ यह फोटो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.

जिसकी सूचना पुलिस को मिली तो कहा कि मामले की जांच हो रही है.

दोषी व्यक्ति पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

भाजपा ने झाड़ा पल्ला, कहा- कभी नहीं था पार्टी में शामिल

बताया जाता है कि तथाकथित भाजपा कार्यकर्ता बिहार शरीफ प्रखंड इलाके के सरबहदी पंचायत के मजिदपुर गांव निवासी मुन्ना महतो है. हालांकि भाजपा जिला अध्यक्ष रामसागर सिंह का कहना है कि मुन्ना महतो कभी भी भाजपा से जुड़ा हुआ नहीं था. लेकिन इसके ठीक उल्ट मुन्ना महतो ने फेसबुक पेज पर खुद को बीजेपी का वाइस प्रेसिडेंट के अलावे नवादा हिसुआ विधानसभा क्षेत्र के पूर्णकालिक विस्तारक के रूप में जानकारी दे रखा है.

बंदूक के साथ युवक फेसबुक पर हुआ था लाइव

वायरल फोटो में दिख रहा है कि वह 2 नाली बंदूक लिए हुए है और वह फेसबुक पर लाइव भी हुआ था. जिसका किसी ने फोटो बना लिया और तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जबकि वायरल फोटो रविवार की रात का बताया जा रहा है. हालांकि यह फ़ोटो कहां की है, इसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है.

जांच के बाद होगी कार्रवाई- डीएसपी

हथियार के साथ युवक के फोटो वायरल मामले में सदर डीएसपी डॉ. शिवली नोमानी ने बताया कि वायरल फोटो का मामला संज्ञान में आया है. जांचोपरांत उस पर कार्रवाई की जाएगी. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट: रजनीश

Bihar Flood Alert Nepal Flash Flood: नेपाल में बाढ़ के बाद...

Bihar Flood Alert Nepal Flash Flood: नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड की स्थिति और गंडक नदी में अचानक जलप्रवाह बढ़ने की...

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: Giridih में छात्राओं ने SP...

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: रक्षाबंधन के अवसर पर गिरिडीह में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ पुलिस और प्रशासन के प्रति विश्वास...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: रातोंरात जमींदोज हुआ बिरसा मध्य विद्यालय!...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: झारखंड के बोकारो में सरकारी स्कूल का भवन तोड़े जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेक्टर-12...