गोलियां की तड़तड़ाहट से गूंजा मोहन बाजार, दो घायल, एक की मौत

Jharia-चासनाला गुट और मोहन बाजार गुट में गोलीबारी-सुदामडीह थाना क्षेत्र के पाथरडीह मोहन बाजार इलाका में अवैध कोयले का कारोबार पर वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में एक की मौत और दो का घायल होने की खबर है. जबकि दोनों घायलों को एसएनएमसीएच फिर देर रात वहां से भी रेफर कर दिया गया.

चासनाला गुट और मोहन बाजार गुट में गोलीबारी

बताया जा रहा है कि चासनाला का एक गुट लाठी डंडे और अन्य हथियार से लैस होकर यूको बैंक के समीप पहुंचा, जबकि दूसरा गुट मोहन बाजार पानी टंकी के समीप करीबन 20 की संख्या में खड़ा था. दोनों तरफ से 5 राउंड फायरिंग की गई. बताते है कि इस गोलीबारी में अपने काम से जा रहे बरारी निवासी आजाद चौधरी, डिगवाडीह निवासी अमर गोप, जोड़ापोखर निवासी सूरज गुप्ता को गोली लग गई.

एसएनएमसीएच में हुई एक की मौत

अमर गोप की देर रात एसएनएमसीएच में मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही सिंदरी डीएसपी अभिषेक कुमार ने घटना स्थल का दौरा किया है.उन्होंने बताया कि देर रात में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. जिसमें तीन युवक घायल हुए हैं, जबकि एक की मौत हो गई है. पुलिस सीसी कैमरा खंगाल रही है.

अपराधियों की शिनाख्त की जा रही है.

बहुत जल्द सारे अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

सूत्रों के मुताबिक अलकडीहा ओपी क्षेत्र में होने वाले

अवैध कोयले के कारोबार में पहले दोनों गुट एक साथ थें,

बाद में दोनों गुट अलग अलग हो गयें.

और मोहन बाजार गुट को रंगदारी मिलने लगी थी.

इससे चासनाला गुट खफा था और अपना वर्चस्व चाहता था.

रिपोर्टर सचिन सिंह झरिया

TMBU कुलपति ने वेतन लेने से किया इनकार, फाइल से जरूरी दस्तावेज गायब

Saffrn

Trending News

Digital Farming Mission: बिहार में गांव-गांव तैयार होंगे ‘डिजिटल कृषि योद्धा’,...

 बिहार सरकार गांव स्तर पर ‘डिजिटल कृषि योद्धा’ तैयार करेगी। किसानों को बिहार कृषि ऐप के जरिए मौसम, बाजार भाव, उर्वरक और सरकारी योजनाओं...

Crime Control Update: बिहार में अपराधियों पर सख्ती, 4 महीने में...

 बिहार में जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच 7624 अपराधियों को सजा दिलाई गई। 453 को उम्रकैद, 253 को 10 साल या अधिक की...

Bihar Health System Monitoring: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कंट्रोल सेंटर से...

 बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कमांड कंट्रोल सेंटर से जिला अस्पतालों की लाइव मॉनिटरिंग की। मरीजों ने अस्पतालों की सुविधाओं और इलाज...

डिजिटल क्रांति से सशक्त होगा बिहार का किसान, ‘बिहारी डिजिटल कृषि...

पटना : बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आज कृषि भवन पटना में 'बिहार कृषि ऐप' की व्यापक समीक्षा...

किस गांव में कौन-सी शिकायत लंबित? अब सब दिखेगा डैशबोर्ड पर

पटना : ग्रामीण विकास विभाग ने संचालित अपनी योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन और पारदर्शिता अपनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img