Patna-भाजपा अपना हिसाब सामने रखे- लालू यादव के स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से दो चार आज तेजस्वी यादव पटना लौट गये, पटना लौटते ही बिहार की राजनीति और विपक्षी पार्टी के द्वारा दिये गये बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर काफी आक्रामक नजर आये, उन्होंने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि अब इनके पास जुमला छोड़ने के सिवा कोई काम नहीं रह गया है.
अपना हिसाब सामने रखे भाजपा
हर दिन हमसे नौकरियों का हिसाब मांगते हैं, मांगना भी चाहिए,
लेकिन उसके लिए जरुरी है कि आप को हिसाब की समझ हो.
उनसे पूछिए कि उनकी दो करोड़ प्रतिवर्ष की नौकरियां कहां गयी.
हमने तो जो कहा वह कर रहे हैं, उनको हिसाब लगाने बोलिए,
अब तक एक लाख नौकरियां दी जा चुकी है,
आने वाले 16 तारीख को फिर से 10 हजार नौकरियां देने जा रहे हैं.
जबकि हमारी सरकार को महज चन्द दिन ही हुए है.
हर साल दो करोड़ नौकरियों का क्या?
तेजस्वी यादव ने बेहद सधे अंदाज में इस बात को उठाया कि
दो करोड़ प्रति वर्ष के हिसाब से उनको अब तक 16 करोड़ नौकरियां देनी चाहिए थी.
लेकिन मिला क्या सिफर. तीन महीने मेंं ही हम अपना वादा पूरा कर रहे हैं,
लेकिन आठ वर्षों वाली सरकार को अब अपना हिसाब देना है.
कौन है वह गांव, जहां हर वर्ष दीपावली के बड़े पैमाने पर होती है पशुओं की मौत
Highlights







