तेजस्वी यादव का दावा- 10 लाख नौकरी देने का वादा करेंगे पूरा

पटना : तेजस्वी यादव का दावा- मोकामा विधायक नीलम देवी के शपथ ग्रहण समारोह में

विधानसभा पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से जब मीडिया ने रोजगार पर सवाल किया तो

उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा सरकारी नौकरी और उसके अलावा रोजगार युवाओं को दिया जाएगा.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा नियुक्ति पत्र बांटा जा रहा है.

इसकी देखा देखी केंद्र सरकार भी नियुक्ति वितरण समारोह कर रही है.

Tejashwi Yadav 1 22Scope News

10 लाख नौकरी और रोजगार देने का वादा हम करेंगे पूरा- तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के कई योजनाओं को केंद्र लागू कर रही है. इससे साफ है कि बिहार विकास के कार्यों को कर रही है. केंद्र सरकार से सवाल करते हुए तेजस्वी ने कह कि देश की आबादी के अनुसार कितना नियुक्ति दिया है. बिहार में 12 करोड जनता से 10 लाख नौकरी और रोजगार देने का हमने वादा किया है. हम उस वादे को पूरा करेंगे.

तेजस्वी ने विपक्ष पर साधा निशाना

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पार्टी हिंसा कराने में, भाई भाई को लड़ाने में लगी रहती है वह अब रोजगार पर बात कर रही है. लालू प्रसाद यादव के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि इस महीने के अंत तक लालू सिंगापुर चले जाएंगे.

vijay sinha 1 22Scope News

तेजस्वी यादव का दावा: 2024 और 25 में जनता हमें दिलाएगी जीत- विजय सिन्हा

बिहार के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कुसुम देवी के विधानसभा में शपथ लेने के बाद कहा कि जनता ने बीजेपी को जनादेश दिया और हमारी जीत हुई. यह साफ है कि 2024 और 25 में भी जनता हमें जीत दिलाएगी. जनता ने गोपालगंज में हमें जनादेश दिया और सुभाष सिंह के सपने को हम आगे बढ़ाएंगे. हमारा लक्ष्य है कि विकास के कार्यों को गोपालगंज से पूरे बिहार में आगे बढ़ाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास लेकर चलना हमारा लक्ष्य है.

तेजस्वी यादव का दावा: दोनों निर्वाचित विधायकों ने ली शपथ

बिहार विधानसभा उपचुनाव में दोनों निर्वाचित महिला विधायकों नीलम देवी और कुसुम देवी को विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने शपथ दिलाई. इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा भी मौजूद रहे. मोकामा में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने जीत हासिल की. इसको लेकर सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शपथ ग्रहण में पहुंचे. वहीं नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा गोपालगंज से विजय रहीं कुसुम देवी को शपथ ग्रहण में पहुंचे. इसी के साथ अब बिहार विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या 26 से बढ़कर 28 हो गई है.

रिपोर्ट: राजीव कमल

Read More :

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...