जदयू का केंद्र पर हमला, कहा- जनविरोधी नीति चला रही सरकार

पटना : जदयू का केंद्र पर हमला- जदयू प्रवक्ता डॉ. सुनील सिंह ने केंद्र सरकार पर

बड़ा हमला किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार राज्य और जन विरोधी है.

केंद्र सरकार ने जीएसटी को रोजमर्रा की वस्तुओं पर लगा दिया है.

भाजपा की जन विरोधी नीति ऐसी है जिससे महंगाई की मार बढ़ी है. इसका जवाब हम लोग 2024 में देंगे.

2 वर्षों तक बिहार को नहीं मिली जीएसटी की क्षतिपूर्ति राशि

डॉ. सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा को देश से हटाने का अभियान जो बिहार से शुरू हुआ है, वह पूरे देश में हम लोग चलाएंगे. कोरोना के समय में बिहार ने मृतकों को 4 लाख रुपए दिए. उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2 वर्षों तक बिहार को जीएसटी की क्षतिपूर्ति राशि नहीं मिली. बिहार के साथ केंद्र सरकार भेदभाव कर रही है. अन्य राज्यों के मुकाबले बिहार के साथ भेदभाव कर रही है.

sunil singh1 22Scope News

जदयू का केंद्र पर हमला: बिहार को मात्र 15441 करोड़ रुपए मिले क्षतिपूर्ति राशि

जदयू प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र सरकार ने मरीजों को भी नहीं छोड़ा. हेल्थ इंश्योरेंस पर भी जीएसटी ली जा रही है. पिछले 5 वर्षों में जीएसटी लागू होने के एवज में 555121 करोड़ रुपए क्षतिपूर्ति की राशि मिली. जिसमें बिहार को मात्र 15441 करोड़ रुपए मिले. जो कुल राशि का मात्र 2.78 प्रतिशत है. जबकि बिहार में देश की कुल जनसंख्या का 8.60 प्रतिशत लोग रहते हैं. केंद्र की बीजेपी सरकार बिहार के लोगों से भेदभाव कर रही है. जिस कारण बिहार तेजी से आगे नहीं बढ़ पा रहा है.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...