Advertisment

रघु टोला मुहल्ले में सुबह-सुबह गोलीबारी, दो की मौत

आरा : शहर के टाउन थाना क्षेत्र के रघु टोला मुहल्ले में शनिवार की सुबह दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया. घटना का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार मृतकों में रघुटोला वार्ड नंबर-34 के 65 वर्षीय जनार्दन राय और 30 वर्षीय रमेश यादव है. इधर मृतक के भाई कमलेश यादव ने बताया कि आज सुबह उसका भाई घर के दरवाजे पर खड़ा था,  तभी छह की संख्या में हथियारबंद लोग वहां आ धमके और जबरन पैसा मांगने लगे. जब उसने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी. जिसमें रमेश यादव को दो और जनार्दन राय को एक गोली लगी. जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए. परिजन उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आये, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. एसके प्रसाद ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मृतक के भाई कमलेश यादव ने करीब चार लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। मृतक रमेश यादव को गोली दोनों साइड सीने में लगी है। जबकि मृतक जनार्दन राय को एक गोली बाये साइड कंधे और दूसरी गोली बाये हाथ में लगी, जो आर-पार हो गई. सदर एसडीपीओ हिमांशु ने बताया कि दोनों पक्षो के बीच कुछ विवाद था. हालांकि अभी छानबीन चल रही है.

रघु टोला फायरिंग मामले में एक और व्यक्ति को गोली लगी है। उसका इलाज शहर के निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है. जख्मी तारकेश्वर राय का पुत्र राहुल कुमार है उसके पैर के बाएं साइड घुटने से नीचे गोली लगी है.

रिपोर्ट : नेहा गुप्ता

JPSC News:एल खियांग्ते को न्यायिक हिरासत में भेजा, Birsa Munda Jail...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते को रिमांड खत्म होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्हें बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार...

Devendra Nath Mahto:मंत्रियों ने जूस पिलाकर खत्म कराया देवेंद्र नाथ महतो...

देवेंद्र नाथ महतो ने 14 दिनों बाद अनशन खत्म किया। मंत्री इरफान अंसारी और दीपिका पांडेय ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।Devendra Nath Mahto...

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: देवघर के IPS नीरज कुमार...

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस सेवा में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ...