दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

82 साल की उम्र में विक्रम गोखले ने ली अंतिम सांस

पुणे : दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले का निधन हो गया है. वे 5 नवंबर से पुणे के

पंडित दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थे. हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता

विक्रम गोखले ने 82 साल की उम्र में अस्पताल में अंतिम सांस ली.

बताया जाता है कि उनकी बॉडी के कई पार्ट्स ने काम करना बंद कर दिया था,

जिसके बाद उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था.

डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद एक्टर को बचाया नहीं जा सका और

उन्होंने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया.

दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले: फैंस ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

आज शाम 4 बजे विक्रम गोखले का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. विक्रम गोखले के निधन की खबर मिलते ही हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. वहीं उनके फैंस भी नम आंखों से एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

vikram gokhale1 1 22Scope News

विक्रम गोखले के निधन की पहले फैल गई थी अफवाह

बता दें कि हाल ही में विक्रम गोखले के निधन की अफवाह भी फैल गई थी जिसके बाद तमाम सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि देना भी शुरू कर दिया था. बाद में उनकी बेटी ने बताया था कि एक्टर की हालत गंभीर है और वे आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं. लेकिन जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे एक्टर ने आज अंतिम सांस ली है.

26 साल की उम्र में फिल्म परवाना से की थी करियर की शुरुआत

विक्रम गोखले ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत 26 साल की उम्र में 1971 में अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म परवाना से की थी. गोखले ने कई मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें 1990 की अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ‘अग्निपथ’ और 1999 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ शामिल हैं.

दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले: 2010 में जीता था बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार

उन्होंने मराठी फिल्म ‘अनुमति’ में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए 2010 में बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था. उन्होंने मराठी फिल्म ‘आघाट’ के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की थी. विक्रम गोखले को आखिरी बार अभिमन्यु दासानी और शिल्पा शेट्टी-स्टारर ‘निकम्मा’ में देखा गया था, जो इस साल जून में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी.

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img