मुंबई : लेजेंडरी एक्टर विक्रम गोखले की हालत काफी नाजुक बताई जा रही हैं.
वे अभी गोखले अस्पताल में भर्ती हैं. अभिनेता विक्रम गोखले की बेटी ने जानकारी देते हुए
बताया कि वे अभी आईसीयू वार्ड में वेंटिलेटर पर हैं. वहीं लोगों से दुआ करने की अपील की.
वे पिछले 24 घंटे से जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं.
एक्टर विक्रम गोखले की हालत: कैसी है एक्टर की तबीयत
विक्रम गोखले की पत्नी और उनके दोस्त ने एक्टर की हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है.
उन्होंने कहा कि विक्रम गोखले की हालत फिलहाल नाजुक है.
पिछले 24 घंटे से विक्रम गोखले की हालत गंभीर है.
ट्रीटमेंट पर विक्रम गोखले रिस्पॉन्ड नहीं कर रहे हैं. इतना ही नहीं उनके कई ऑर्गन्स ने काम करना बंद कर दिया है.

लोगों से की दुआ करने की अपील
परिवारवालों ने लोगों से दुआ करते रहने की अपील की हैं. विक्रम गोखले की नाजुक स्थिति को देखते हुए हर कोई उनके ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं. फैंस, फ्रेंड्स और सेलेब्स एक्टर जल्द सेहतमंद होने की दुआ कर रहे हैं.
एक्टर विक्रम गोखले की हालत: हेल्थ को लेकर उड़ी थी अफवाह
विक्रम गोखले की हेल्थ को लेकर कई तरह की अफवाहें अचानक से फैलने लगी थी. कुछ रिपोर्ट्स में उनके निधन की खबर सामने आई. जिसके बाद सेलेब्स तक ने फेक रिपोर्ट्स को सही समझकर विक्रम गोखले को श्रद्धांजलि दी. अफवाह पर विश्वास कर अजय देवगन समेत कई स्टार्स ने ट्वीट कर गोखले को श्रद्धांजलि देना भी शुरू कर दिया था. हालांकि बाद में उनकी बेटी नेहा और पत्नी वृषाली ने गोखले के निधन की खबर गलत बताते हुए कहा कि एक्टर अभी लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं.
जानिए कौन हैं विक्रम गोखले
विक्रम गोखले को उनकी दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है. विक्रम गोखले ने मराठी और हिंदी फिल्मों में काम कर अपनी खास पहचान बनाई. विक्रम गोखले इंडियन सिनेमा की पहली फीमेल एक्ट्रेस दुर्गाबाई कामत के पोते हैं. उनके पिता चंद्रशेखर भी मराठी फिल्मों के एक्टर थे. उन्होंने फिल्म हम दिल दे चुके सनम, भूल भुलैया, अग्निपथ, खुदा गवाह जैसी मूवीज में काम किया है.




