जमशेदपुर : टाटा स्टील की 27 वर्ष पुरानी कोक प्लांट के चिमनी को मात्र 11 सेकेंड में ही
पूरी सुरक्षा के साथ ध्वस्त कर दिया गया. इसे साउथ अफ्रीका की एडिफिस कंपनी ने ध्वस्त किया है.
टाटा स्टील के अधिकारियों ने बताया अपेडेड करने और पर्यावरण को ध्यान में रख चिमनी को ध्वस्त किया गया है.

27 वर्ष पुरानी कोक प्लांट: ध्वस्त करने में 2 करोड़ का खर्चा
साउथ अफ्रीका की कंपनी ने यह सफल प्रयोग कर दिखाया जिसे लगभग 2 करोड़ रुपया की लागत से यह ऑपरेशन किया गया. इस चिमनी को ध्वस्त करने का ठेका दक्षिण अफ्रीका की एडिफिस कंपनी को दिया गया था. यह वही कंपनी है जिसने हाल ही में नोएडा के ट्विन टावर को ध्वस्त किया था.
टाटा स्टील ने सरकार और प्रशासन से ली थी अनुमति
चिमनी को ध्वस्त करने से पहले टाटा स्टील ने सरकार और जिला प्रशासन से हर तरह की अनुमति ले ली थी. वहां सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे. रविवार को जब चिमनी ध्वस्त किया गया तो वहां आसपास के प्लांट के काम को कुछ देर के लिए रोका गया. वही कंपनी की ओर से पुरानी चिमनी की तरफ जाने पर रोक लगा दी गई थी.

27 वर्ष पुरानी कोक प्लांट: 1992 में बनाई गई थी चिमनी
टाटा स्टील कंपनी की यह चिमनी वर्ष 1992 में बनाई गई थी. चिमनी कोक प्लांट के बैटरी नंबर 5 में स्थित है. चिमनी की ऊंचाई लगभग 110 मीटर है. इससे पहले सितंबर महीने में भी एक चिमनी ध्वस्त की गई थी. तब टाटा स्टील ने एलान किया था कि बैटरी नंबर 5 में मौजूद चिमनी को भी हटाया जाएगा. इसी के तहत और आगे चिमनी को हटाई जायेगी. जहां टाटा स्टील ने बताया यह सफल प्रयास है जिसका श्रेय टाटा स्टील अधिकारी सहित शहर वासियों को जाता है. जिससे पर्यावरण और आगे कंपनी के काम में गुणवत्ता आएगी.
रिपोर्ट: बिपिन मिश्रा

















