रोहतास: अवैध बालू के खिलाफ छापा, कई वाहन जब्त

तीन धंधेबाज गिरफ्तार

रोहतास : अवैध बालू के खिलाफ रोहतास जिले के डेहरी इलाके के गेमन पुल पर

डेहरी की एसडीएम चंद्रिमा अत्री के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया.

इस दौरान अवैध बालू लदे 18 वाहनों को जब्त किया गया. वहीं तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया.

sand1 22Scope News

किसी भी वाहन के पास नहीं था बालू का चालान

बताया गया कि रोहतास एसपी आशीष भारती के निर्देश पर डिहरी अनुमंडल के प्रशासन पुलिस की मौजूदगी में अवैध बालू के खिलाफ अभियान चलाया गया. वहीं रोहतास से सटे जिले औरंगाबाद के बारुण से आने वाले बालू लदे वाहनों को गैमन पुल पर दोनों तरह से घेर कर जब जांच की गई तो, कई वाहनों से पानी टपकते हुए दिखा और वाहन पर ओवर लोड बालू था. जांच के क्रम में किसी भी वाहन चालक के पास चालान नहीं था, जिसके बाद वाहन को जब्त कर लिया गया.

sand12 22Scope News

अवैध बालू के खिलाफ: छापेमारी से मचा हड़कंप

तकरीबन 3 घंटे चले इस पुलिस प्रशासन की कंबाइंड ऑपरेशन में डेहरी थाना सहित आसपास के थानों सहित खनन विभाग की टीम के साथ-साथ भारी संख्या में पुलिस बल को भी लगाया गया था. जिससे हड़कंप मच गया.

sand123 22Scope News

लगातार अवैध खनन की मिल रही थी सूचना

डेहरी की एसडीएम चंद्रमा अत्री ने बताया कि इलाके में लगातार अवैध खनन व परिवहन की सूचना मिल रही थी. इसी सूचना पर कार्रवाई के दौरान आज गेमन पुल पर छापेमारी अभियान चलाया गया. इस अभियान में डेहरी की सीओ अनामिका कुमारी नगर थाने के थानाध्यक्ष राजीव रंजन सहित पुलिस प्रशासन की टीम को लगाया गया था.

अवैध बालू के खिलाफ: जारी रहेगा छापेमारी अभियान

अभियान के दौरान 18 से ज्यादा बालू लदे वाहनों को जब्त किया गया है. जांच के दौरान इनके पास से चालान नहीं मिले. वहीं तीन धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया गया है. जिन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

रिपोर्ट: दयानंद

Jamtara Beat Policing: जामताड़ा में अपराधियों पर पुलिस की नई रणनीति,...

Jamtara Beat Policing, जामताड़ा: अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए जामताड़ा थाना क्षेत्र में बीट पुलिसिंग व्यवस्था...

LNMU PAT 2024 Protest: इंटरव्यू और नामांकन में देरी से अभ्यर्थी...

LNMU PAT 2024 Protest, दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) में PAT-2024 की प्रक्रिया में लगातार हो रहे विलंब और छात्रों के भविष्य को...

Jharkhand Coal Belt: CISF की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध कोयला...

Jharkhand Coal Belt, धनबाद: झारखंड के कोयला क्षेत्रों में सितंबर 2026 के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने सुरक्षा और कार्रवाई के मोर्चे...