आलोचकों पर भड़कीं रोहिणी – हम किडनी खरीदने बेचने वाले नहीं

PATNA: किडनी खरीदने की अफवाह पर भड़की रोहिणी आचार्या ने

आलोचकों को करारा जवाब दिया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि

हम किडनी खरीदने-बेचने वाले नहीं, पिता के लिए

सब कुछ समर्पित करने वाले लोग हैं.
बता दें कि सोशल मीडिया पर किसी ने किडनी खरीदकर

लालू यादव को ट्रासप्लांट कराने को लेकर बयानबाजी की थी.

इसी को लेकर रोहिणी ने सोशल मीडिया के जरिए जवाब दिया.

रोहिणी ने ट्वीट कर आलोचकों को जवाब देते हुए कहा है

कि किसी के त्याग का उपहास उड़ाना, यह इंसान का

काम नहीं बल्कि मानवता के भूखे भेड़ियों का काम है.

किसी भी अनर्गल अफवाह पर न जाएं. यह पिता के प्रति उनका समर्पण है. उन्होंने आलोचकों से कहा- वाहियात बात फैलाने से बाज आइए.

5 दिसंबर को हो सकता है लालू यादव का ऑपरेशन


इधर, सिंगापुर पहुंचे राजद प्रमुख लालू प्रसाद तीन दिसंबर को वहां के अस्पताल में भर्ती होंगे. इस बीच उनका हेल्थ चेकअप होगा. सामान्य रिपोर्ट आने पर तीन दिसंबर के बाद उनका ऑपरेशन होगा और किडनी ट्रांसप्लांट होगा. जानकारी के मुताबिक 5 दिसंबर को लालू यादव का ऑपरेशन किया जा सकता है. हालांकि इसको लेकर अभी किसी तरह की स्पष्ट जानकारी नहीं है.

सिंगापुर में रहती है रोहिणी आचार्या

rohini tweet 22Scope News


बता दें कि लालू प्रसाद यादव की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्या उन्हें अपना किडनी देंगी. रोहिणी सिंगापुर में ही रहती है. उनका और पिता लालू प्रसाद का ब्लड ग्रुप भी मैच किया है. ऑपरेशन के समय उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रह सकते हैं.

सिंगापुर रवानगी से पहले लालू ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का किया गठन

बिहार की प्रमुख सियासी पार्टी के मुखिया राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सिंगापुर रवानगी से पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन कर दिया. प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को लेकर चल रहे कयासों के बीच लालू ने बड़ा फैसला लिया. लालू ने इस सूची में उन कार्यकर्ताओं और नेताओं को जगह दी है, जो पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं.

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...