लालू की बेटी का ऑपरेशन सफल, मीसा भारती ने किया ट्वीट
पटना : रोहिणी के किडनी डोनेट- राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का आज सिंगापुर में
किडनी ट्रांसप्लांट हो रहा है. इसको लेकर दुआओं का दौर भी जारी है.
कहीं हवन तो कहीं पूजा पाठ कार्यकर्ताओं और लोगों के द्वारा किया जा रहा है.
वहीं राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव गरीबों के मसीहा हैं और जल्द स्वस्थ होकर हमारे बीच आएंगे.
लालू यादव को रोहिणी आचार्य के द्वारा किडनी डोनेट पर
जगदानंद सिंह ने कहा कि ऐसी बेटी भगवान सभी को दें.

रोहिणी का हुआ सफल ऑपरेशन
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का ऑपरेशन से पहले परिवार के कई सदस्य सिंगापुर में मौजूद हैं. किडनी डोनेट करने और अस्पताल में भर्ती होने से पहले तक खुद रोहिणी आचार्य पल पल की जानकारी दे रही थीं. अब अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी बहन और सांसद डॉक्टर मीसा भारती ने बड़ा अपडेट दिया है. मीसा भारती ने ट्वीट कर फोटो शेयर की है. बताया है कि रोहिणी का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया है.
रोहिणी के किडनी डोनेट: मीसा भारती ने ट्वीट कर दी जानकारी
मीसा भारती ने ट्वीट कर लिखा- ‘छोटी बहन रोहिणी का डोनर का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया है. वह पूरी तरह से स्वस्थ है. अभी आईसीयू में हैं.’ लालू के बारे में लेटेस्ट अपडेट देते हुए मीसा भारती ने लिखा कि अभी पापा का ऑपरेशन चल रहा है. वहीं मीसा भारती ने पिता लालू प्रसाद यादव के साथ भी एक पोस्ट में तस्वीरें शेयर की हैं. फोटो के कैप्शन में मीसा भारती ने लिखा- ‘आप सब की शुभकामनाओं के लिए कोटि कोटि आभार!’
सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में हो रहा लालू का किडनी ट्रांसप्लांट
रोहिणी आचार्य ने दो तस्वीरें शेयर की हैं जो अस्पताल की हैं. लालू प्रसाद यादव और रोहिणी आचार्य को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है. सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट होगा. सोमवार को ऑपरेशन से पहले रोहिणी आचार्य ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- ष्रेडी टू रॉक एंड रोल, विश मी अ गुड लक.ष् रोहिणी के इस हौसले को देखकर ट्विटर पर लोग जमकर शुभकामना देने लगे.
रोहिणी के किडनी डोनेट: कई शुभचिंतक पहुंचे सिंगापुर
इधर, लालू प्रसाद यादव के ऑपरेशन से पहले कई शुभचिंतक सिंगापुर पहुंचे हैं. इसके अलावा परिवार के सदस्यों में उनकी पत्नी राबड़ी देवी, उपमुख्यमंत्री और उनके बेटे तेजस्वी यादव, बेटी सांसद डॉ. मीसा भारती भी पहुंचीं हैं. इसके अलावा पूर्व विधायक भोला यादव भी सिंगापुर पहुंचे हैं.
रिपोर्ट: राजीव कमल
Highlights







