Advertisment

शिक्षक नियोजन में भ्रष्टाचार की खुली पोल, ऑडियो वायरल

मधेपुरा : मधेपुरा ज़िले के मुरलीगंज प्रखंड के बीईओ ने बिहार में बहने बाली भ्रष्टाचार की गंगोत्री का पोल खोलकर रख दिया है. मामला शिक्षक नियुक्ति से जुड़ा हुआ है. पिछले माह संपन्न हुई शिक्षक नियुक्ति की कॉन्सिलिंग के दौरान जमकर अधिकारियों द्वारा घूसखोरी का खेल खेला गया. इसका खुलासा मुरलीगंज के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और शिक्षक अभ्यर्थियों के बीच पैसे की लेनदेन वाली ऑडियो वायरल होने के बाद हुई है. हालांकि इस ऑडियो वायरल की पुष्टि 22 स्कोप नहीं करता है. इसकी जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा.

ऑडियो में अभ्यर्थी से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी खुलकर घूस लेने की बात कह रहे हैं. इतना ही नहीं घूस की राशि किन अधिकारियों के बीच कितनी बांटी जाती है, वह भी बता रहे हैं. इसी से अनुमान लगाया जा सकता है कि हाल ही में संपन्न शिक्षक नियुक्ति की कॉन्सिलिंग कितनी पारदर्शिता के साथ हुई है. जरा आप भी सुने.

मुरलीगंज के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और अभ्यर्थी के बीच घूस लेने की बात किस तरह से खुल्लम-खुल्ला की जा रही है. इस बाबत मधेपुरा के डीईओ ने कहा कि मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. हालांकि इस ऑडियो क्लिप की पुष्टि 22 स्कोप नहीं करता है.

इस संदर्भ में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि इस तरह की किसी भी गतिविधि में हमारी तरफ से कोई भी संबंध नहीं. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इस ऑडियो क्लिप के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से जवाब मांगा है.

रिपोर्ट : राजीव रंजन

शिक्षा विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार का मंत्री जगरनाथ महतो ने लिया संज्ञान, डीसी को दिया कार्रवाई का निर्देश

Dhanbad Encounter: पुलिस से मुठभेड़ में दो अपराधियों को लगी गोली,...

धनबाद में रंगदारी वसूली की सूचना पर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में दो अपराधी घायल हुए, जबकि तीसरा फरार...

Ranchi Liquor Plant: सीलबंद बॉटलिंग प्लांट से शराब और साक्ष्य गायब,...

रांची के ओरमांझी स्थित तरंगनी लिकर्स के सीलबंद प्लांट में चोरी का मामला सामने आया है। जांच के दौरान पिछला दरवाजा टूटा और...

Jharkhand Toll Plaza: अब बिना रुके कटेगा Toll Tax, नए Multi...

झारखंड में नये टोल प्लाजा Multi Lane Free Flow सिस्टम पर बनेंगे। वाहनों को रुकना नहीं पड़ेगा और Fastag से गुजरते ही टोल टैक्स...