लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट: रोहिणी आचार्य का ऑपरेशन सफल, मीसा भारती ने किया ट्वीट

पटना : लालू का किडनी ट्रांसप्लांट आज सिंगापुर में हो रहा है.

परिवार के कई सदस्य पहले से ही सिंगापुर (Singapore) में मौजूद हैं.

किडनी डोनेट (Kidney Donate) करने और अस्पताल में भर्ती होने से पहले तक

खुद रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) पल पल की जानकारी दे रही थीं.

अब अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी बहन और सांसद डॉक्टर मीसा भारती (Misa Bharti) ने

बड़ा अपडेट दिया है. मीसा भारती ने ट्वीट कर फोटो शेयर की है.

बताया है कि रोहिणी का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया है.

लालू का किडनी ट्रांसप्लांट : मीसा भारती ने ट्वीट कर दी जानकारी

मीसा भारती ने ट्वीट कर लिखा- “छोटी बहन रोहिणी का डोनर का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया है. वह पूरी तरह से स्वस्थ है. अभी आईसीयू में हैं.” लालू के बारे में लेटेस्ट अपडेट देते हुए मीसा भारती ने लिखा कि अभी पापा का ऑपरेशन चल रहा है. वहीं मीसा भारती ने पिता लालू प्रसाद यादव के साथ भी एक पोस्ट में तस्वीरें शेयर की हैं. फोटो के कैप्शन में मीसा भारती ने लिखा- “आप सब की शुभकामनाओं के लिए कोटि कोटि आभार!”

rohini1 22Scope News

किडनी डोनेट से पहले रोहिणी ने दिखाया हौसला

रोहिणी आचार्य ही लगातार ट्वीट कर तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं और एक तरह से पल-पल की जानकारी भी दे रही हैं. चाहे अस्पताल से तस्वीर की बात हो लालू के एयरपोर्ट पहुंचने की वह ट्विटर पर लोगों के इससे जुड़े अपडेट्स दे रही हैं. सोमवार को ऑपरेशन से पहले रोहिणी ने फिर ट्वीट किया.

सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में होगा लालू का किडनी ट्रांसप्लांट

रोहिणी आचार्य ने दो तस्वीरें शेयर की हैं जो अस्पताल की हैं. लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) और रोहिणी आचार्य को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है. सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट होगा. सोमवार को ऑपरेशन से पहले रोहिणी आचार्य ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- “रेडी टू रॉक एंड रोल, विश मी अ गुड लक.” रोहिणी के इस हौसले को देखकर ट्विटर पर लोग जमकर शुभकामना देने लगे.

लालू का किडनी ट्रांसप्लांट : कई शुभचिंतक पहुंचे सिंगापुर

इधर, लालू प्रसाद यादव के ऑपरेशन से पहले कई शुभचिंतक सिंगापुर पहुंचे हैं. इसके अलावा परिवार के सदस्यों में उनकी पत्नी राबड़ी देवी, उपमुख्यमंत्री और उनके बेटे तेजस्वी यादव, बेटी सांसद डॉ. मीसा भारती भी पहुंचीं हैं. इसके अलावा पूर्व विधायक भोला यादव भी सिंगापुर पहुंचे हैं.

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...