मुंगेर सदर अस्पताल में बरामदे में किया जा रहा मरीजों का इलाज

MUNGER: मुंगेर सदर अस्पताल में कुव्यवस्था का आलम चरम पर है.

अस्पताल में भर्ती मरीजों को कड़ाके की ठंड में बरामदे के फर्श पर

लिटाकर इलाज किया जा रहा है. इतना ही नहीं मरीजों को

ठंड से बचने के लिए कंबल और चादर भी उपलब्ध नहीं कराया गया है.
मरीजों ने बताया कि पुरुष वार्ड अंतर्गत मेडिकल और

सर्जिकल वार्ड की रंग रोगन और मरम्मत के दौरान उन्हें

बरामदे पर शिफ्ट कर दिया गया. अस्पताल प्रबंधन की

लापरवाही के कारण ठंड से बचाव के उपाय के बिना

ही सभी मरीजों को बरामदे में शिफ्ट कर दिया गया.

munger asptal 22Scope News
मुंगेर सदर अस्पताल

ठंड से बेहाल सदर अस्पताल में बरामदे में बैठे मरीज

बरामदे पर जिन मरीजों को रखा गया है उस जगह पर ठंड के दौरान चल रही तेज पछुआ हवा के बीच सिकुड़ कर मरीज अपना इलाज करा रहे हैं. इतना ही नहीं जिस जगह मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है, उस जगह से ही नाले का गंदे पानी की बदबू लोगों को बेहाल कर रही है. सदर अस्पताल में वार्ड के बाहर बरामदे पर लगभग 1 दर्जन से अधिक भर्ती मरीजों का इलाज किया जा रहा है जिसमें ऐसे कई मरीज हैं जो कि वह 1 सप्ताह पूर्व से ही भर्ती हैं.

क्या कहते हैं अस्पताल में भर्ती मरीज

अस्पताल में भर्ती मरीज कासिम बाजार थाना क्षेत्र के खानकाह निवासी मोहम्मद मंजूर आलम ने बताया कि वह लगभग 1 सप्ताह से अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती है और अस्पताल कर्मी के द्वारा कभी बेड पर सोने के लिए चादर नियमित रुप से नहीं दिया जाता है. उन्होंने कहा कि ठंड के बीच अस्पताल प्रबंधन द्वारा ओढ़ने के लिए कंबल भी नहीं दिया गया है.

अस्पताल में जिस जगह पर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है उस जगह पर पूरे अस्पताल परिसर का गंदा पानी नाले के माध्यम से बहता रहता है और ऊपर से छत का पानी रिसाव होने के कारण पानी से भी काफी बदबू आ रही है. जिससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही है.

रिपोर्ट: राधा मानव

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...