पहली मुलाकात में ही हेमा मालिनी को दिल दे बैठे थे धर्मेंद्र, क्यूं करना पड़ा धर्म परिवर्तन

धर्मेंद्र का निजी जीवन किसी फिल्म से नहीं रहा कम

मुंबई : पहली मुलाकात- बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा जगत में शानदार एक्टर्स में से एक है.

धर्मेंद्र की न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है.

अपनी एक्टिंग करियर में धर्मेन्द्र ने अब तक 100 से भी ज्यादा फिल्में की हैं.

कई यादगार फिल्मों में शानदार किरदार निभाए हैं. उन्होंने बॉलीवुड को एक अलग पहचान दी हैं.

बता दें कि ‘ही मैन’ के नाम से जाने वाले बॉलीवुड अभिनेता धमेंद्र 87 साल के हो गए हैं.

उनका निजी जीवन किसी फिल्म से कम नहीं रहा.

उन्होंने कभी भी मीडिया या अपने प्रशंसकों से कुछ भी छुपाने की कोशिश नहीं की.

dharmendra12 22Scope News

कैसी हुई धर्मेन्द्र और हेमा की लव स्टोरी

बॉलीवुड स्टार धर्मेंद्र और एक्ट्रेस हेमा की पहली बार मुलाकात ‘तुम हसीं मैं जवां’ के सेट पर हुई थी. पहली मुलाकात में ही धर्मेंद्र हेमा को दिल दे बैठे थे. दोनों ने कई फिल्में एक साथ की और फिर दोनों की नजदीकियां और भी बढती गई. धर्मेन्द्र हेमा के प्यार में इस हद तक पागल हो गए थे की उन्होंने हेमा को पाने के लिए अपना धर्म तक परिवर्तन करा लिया. बी टाउन में दोनों की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही है.

dharmendra 22Scope News

पहली मुलाकात: क्यूं करना पड़ा धर्म परिवर्तन

दरअसल धर्मेन्द्र जब हेमा से प्यार करने लगे थे तब वो ऑलरेडी शादीशुदा थे. इतना ही नहीं उनके चार बच्चे भी थे. हेमा से प्यार होने के बाद धर्मेन्द्र उनसे शादी करना चाहते थे पर उनकी पहली बीवी उन्हें तलाक देने के लिए राजी नहीं थी. जिस वजह से धर्मेंद्र ने धर्म बदलकर हेमा मालिनी से शादी की थी. बात अगर उनकी पहली पत्नी की करे तो 1954 में, धर्मेंद्र की शादी पंजाबी लड़की प्रकाश कौर से हुई थी, तब एक्टर मात्र 19 साल के थे. शादी के कुछ साल बाद एक्टर अपने सपने को पूरा करने के लिए मुंबई आए और देखते ही देखते 60 के दशक में वो एक पॉपुलर एक्टर बन गए. इन दोनों के रिश्ते की मिसाल लोग आज भी देते हैं. लोग आज भी इनकी लव स्टोरी से काफी इम्प्रेस होते हैं.

Bihar Flood: नेपाल में जलप्रलय के बाद बिहार Alert, CM सम्राट...

 नेपाल में सैलाब के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। CM सम्राट चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का एरियल सर्वे कर राहत-बचाव तैयारियों...

Bihar Police: जिसे पढ़ाया-लिखाया, नौकरी लगते ही उसी पति को छोड़...

 बिहार के रोहतास में पति ने महिला पुलिसकर्मी पर नौकरी लगने के बाद कथित प्रेमी संग घर से जाने का आरोप लगाया है। पुलिस...

Jairam Mahato: जयराम महतो ने माफी से किया इनकार, बोले- फांसी...

 डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी विवाद में नया मोड़ आया है। विधायक ने माफी से इनकार किया, पुलिस एसोसिएशन ने गिरफ्तारी...