Advertisment

फसल बुआई करने गए दो किसानों को मारी गोली

घायल किसानों को उठा ले गए अपराधी

कटिहार : मनिहारी थाना क्षेत्र में दो किसानों की अपराधियों ने गोली मार दी. प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक गोली मारने के बाद अपराधी उन्हे पीटते हुए अपने साथ लेकर चले गए. घटना के बाद से दोनों किसानों का अबतक पता नहीं चल पाया है .

पुलिस एनडीआरएफ की टीम के साथ दियारा इलाके में तलाश अभियान चला रही है. घटना भागवतपुर काशी चौक इलाके की है. घटना के चश्मदीद और अपहरण किए गए दोनों किसानों के भतीजे रतन कुमार ने बताया कि उसके दो चाचा महेश यादव और सुनील यादव उरद की फसल बोने गए थे. बुआई के बाद जब वो लौट रहे थे तो दियारा इलाके में ही पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद दोनों की पीटते हुए उठा ले गए. रतन कुमार के मुताबिक किसान महेश यादव रिटायर्ड फौजी हैं. इलाके के कई अपराधियों से उनकी अनबन चल रही थी.

रिपोर्ट : श्याम

Santali Language: DPS Ranchi में कक्षा 6 से होगी संताली की...

DPS Ranchi में सत्र 2026-27 से कक्षा छह से संताली भाषा की पढ़ाई होगी। स्कूल में पाठ्यक्रम और पुस्तक तैयार करने के साथ शिक्षकों...

Motihari 138 Feet Mahaviri Flag: मोतिहारी में 138 फीट का महावीरी...

Motihari 138 Feet Mahaviri Flag: पूर्वी चंपारण के पताही प्रखंड स्थित जिहुली गांव में नागपंचमी के अवसर पर 138 फीट ऊंचा महावीरी झंडा लोगों...

Darbhanga Airport New Terminal में दिखेगी मिथिला की पहचान, संजय झा...

Darbhanga Airport New Terminal: दरभंगा एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन नए टर्मिनल भवन में अब मिथिला की कला, संस्कृति और पारंपरिक पहचान की झलक देखने को...