कटिहार जंक्शन पर तस्करी का 162 किलो गांजा बरामद , वंदे भारत ट्रेन से रेल पुलिस को मिली बड़ी सफलता

कटिहार जंक्शन पर तस्करी का 162 किलो गांजा बरामद, वंदे भारत ट्रेन से रेल पुलिस को मिली बड़ी सफलता

कटिहार :  एनजीपी से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब ट्रेन कटिहार स्टेशन पहुंची । एग्जीक्यूटिव क्लास बोगी के लगेज करियर में रखे एक संदिग्ध बैग ने यात्रियों और पुलिस, दोनों की नींद उड़ा दी । जांच के बाद पुलिस ने जो बरामद किया, उसने सभी को चौंका दिया, बैग में 162 किलो गांजा का भारी खेप छिपा हुआ था । कटिहार रेल पुलिस इन दिनों विधानसभा चुनाव को लेकर पहले से ही अलर्ट मोड पर है । बंगाल सीमा से सटे इस जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है । इसी सतर्कता का नतीजा है यह बड़ी बरामदगी, जिसे लेकर पुलिस ने राहत की सांस ली है ।

DIARCH Group 22Scope News

k3 22Scope News

k4 22Scope News

हमारी सतर्कता और टीमवर्क का परिणाम  – रेल डीएसपी

रेल डीएसपी ने इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए कहा आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस पूरी तरह एक्टिव मोड पर है । वंदे भारत एक्सप्रेस में हुई यह बरामदगी हमारी सतर्कता और टीमवर्क का परिणाम है । उन्होंने यह भी बताया कि इस गांजा तस्करी नेटवर्क के तार कहां तक जुड़े हैं, इसकी जांच तेजी से की जा रही है । कटिहार रेल पुलिस अब इस खेप के स्रोत और गंतव्य का पता लगाने में जुटी है । शुरुआती अनुमान है कि यह गांजा उत्तर-पूर्व से बिहार के रास्ते अन्य राज्यों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही थी । विधानसभा चुनाव से ठीक पहले यह बरामदगी पुलिस की सक्रियता और तस्करों के बढ़ते नेटवर्क, दोनों की कहानी कह रही है ।

रतन कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Jharkhand Politics: ‘देश संविधान से चलेगा, बाबूलाल के फरमान से नहीं’...

 झारखंड की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सरना, डीलिस्टिंग और धर्म की राजनीति को लेकर भाजपा और RSS पर निशाना साधते हुए संविधान और...

Bihar Education Update: 211 प्रखंडों में 1 जुलाई से शुरू होगी...

 बिहार सरकार ने 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में 1 जुलाई से स्नातक पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया...

Bihar Higher Education Mission: 1 जुलाई से 211 प्रखंडों में शुरू...

बिहार सरकार ने 1 जुलाई से 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया भी...

बिहार Health Infra Boost: PPP मॉडल से ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड मेडिकल...

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने PPP मॉडल पर मेडिकल कॉलेज विकास और रेफरल सिस्टम सुधार के...

हर घर तक शुद्ध पेयजल की निरंतर और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' सभागार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षा बैठक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img