रामगढ़ में अपराधी बेलगाम: कंस्ट्रक्शन साइट पर अंधाधुंध फायरिंग से दहशत

आठ बाइक पर सवार 16 अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

रामगढ़ : रामगढ़ में अपराधी बेलगाम- जिले में अपराधी बेलगाम हो गया है.

यहां आये दिन अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं और पुलिस कुछ नहीं कर पाती है.

पतरातू प्रखंड के बिना टॉकीज के पीछे हरदेव कंस्ट्रक्शन के साइट पर

16 अज्ञात अपराधियों के द्वारा दिन दहाड़े हवाई फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया.

रेलवे साइट पर पहुंचे अपराधियों की हवाई फायरिंग से साइट पर काम कर रहे

मजदूरों मे हड़कंप मच गया. वहीं क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल हो गया. कर्मचारी इधर उधर जान बचाकर भागने लगे.

ramgarh firing1 22Scope News

मामले की जांच में जुटी पुलिस

फायरिंग की सूचना पर पतरातू एसडीपीओ डा. विरेन्द्र चौधरी, इंस्पेक्टर रोहित महतो, थाना प्रभारी गौतम कुमार अपने सदल बल के साथ रेलवे साइट पर पहुंचे और घटना की जांच में जुट गई. तब तक घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो चुके थे. वहीं अपराधियों ने साइट पर काम बंद रखने की धमकी मजदूरों को दिया.

ramgarh firing12 22Scope News

रामगढ़ में अपराधी बेलगाम: घटनास्थल से सात खोखे बरामद

बताते चलें कि एनटीपीसी से कोयला ले जाने के लिए हरदेव कंस्ट्रक्शन के द्वारा रेलवे ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है. लेकिन अपराधियों ने फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैलाने का काम किया. वहीं पतरातू एसडीपीओ विरेन्द्र चौधरी ने बताया कि पुलिस घटना की अनुसंधान कर रही है. अपराधी कौन थे और कहां से आए थे यह पता नहीं चल पाया है. पुलिस को हवाई फायरिंग की छह से सात खोखे मिले हैं. वहीं पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है

रिपोर्ट: मुकेश सिंह

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...