बिहार बोर्ड: 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी

पटना : बिहार बोर्ड- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है.

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (Bihar School Examination Board, BSEB)

10वीं, 12वीं परीक्षा की तिथियों की घोषणा जल्द ही कर दी है.

1 फरवरी से 11 फरवरी के बीच इंटरमीडिएट की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा.

मैट्रिक की परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी तक आयोजित की जाएगी.

यह परीक्षाएं राज्य भर में आयोजित की जाएंगी. छात्र-छात्राएं ध्यान दें कि तिथियां घोषित होने के बाद

अब स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर इसकी जांच कर सकते हैं.

bihar board1 22Scope News

पहली बार बिहार बोर्ड का एकेडमिक कैलेंडर जारी

बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि पहली बार बिहार बोर्ड का एकेडमिक कैलेंडर जारी हो रहा है. अब से प्रत्येक वर्ष एकेडमिक कैलेंडर जारी किया जाएगा. आनंद किशोर ने बताया कि मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के अलावा बोर्ड अन्य कई परीक्षाएं भी आयोजित करता है. जिसमें डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा और माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा शामिल है.

ये है 10वीं कक्षा का टाइमटेबल

14 फरवरी गणित, 15 फरवरी विज्ञान , 16 फरवरी सामाजिक विज्ञान, 17 फरवरी – अंग्रेजी, 20 फरवरी मातृभाषा (हिंदी, बंगला, उर्दू, मैथिली), 21 फरवरी द्वितीय भारतीय भाषा.

22 फरवरी ऐच्छिक विषय

BSEB 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जाती है. पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे शुरू होती है और दोपहर 12:45 बजे समाप्त होती है, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:45 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी.

बिहार बोर्ड: पिछले साल इन तारीखों में हुई थीं परीक्षाएं

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षाएं 17 फरवरी से 24 फरवरी तक आयोजित की गई थीं. वहीं, बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षाएं 01 फरवरी से शुरू होंगी और 14 फरवरी तक चलीं थीं. इसके अलावा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी 2022 से 20 जनवरी 2022 के बीच हुई थीं. वहीं, कक्षा 10 के विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 से 22 जनवरी के बीच कराई गई थीं.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Saffrn

Trending News

World Athletics Championship 2026: CCL पिपरवार के अमोल कांत मिश्रा भारतीय...

सीसीएल पिपरवार के वरिष्ठ कर्मी अमोल कांत मिश्रा का 26वीं विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। वे...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, पिघला...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) के इस्पात संयंत्र में सोमवार को एक भीषण औद्योगिक दुर्घटना...

सम्राट कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला, कुल 25 एजेंडों पर...

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक को बेहद खास...

जमीनी विवाद में चाकूबाजी, 4 घंटे के अंदर पुलिस ने 3...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- फिल्म नीति में बिहार के कलाकारों...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से फिल्म अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह ने आज पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img