Advertisment

बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा आज से शुरू, 13 लाख से ज्यादा छात्र हो रहे शामिल

पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की कक्षा 12वीं की परीक्षा आज यानी दो फरवरी से शुरू हो गई है। इस बार परीक्षा में करीब 13.18 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को लेकर बोर्ड और जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। नकल पर रोक लगाने और परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सख्त इंतजाम किए गए हैं।

पूरे बिहार में बने 1762 परीक्षा केंद्र – बिहार बोर्ड

बोर्ड ने इस साल राज्य भर में कुल 1762 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर केंद्र पर दंडाधिकारी, पुलिस बल और उड़नदस्ता टीम की तैनाती की गई है ताकि परीक्षा निष्पक्ष तरीके से हो सके।

38 जिलों में मॉडल परीक्षा केंद्र

इस बार परीक्षा को बेहतर और पारदर्शी बनाने के लिए बिहार के 38 जिलों में चार-चार मॉडल परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस तरह कुल 152 मॉडल परीक्षा केंद्र तैयार किए गए हैं। इन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

समय से पहले पहुंचना होगा केंद्र – BSEB

बिहार बोर्ड ने साफ निर्देश दिया है कि सभी छात्रों को परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। देर से पहुंचने वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। छात्रों को एडमिट कार्ड और पहचान पत्र साथ लाना जरूरी होगा। तभी छात्रों को एग्जाम सेंटर में एंट्री मिलेगी।

2 पालियों में होगी परीक्षा

आपको बता दें कि 12वीं की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर दो बजे से होगी। छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित समय भी दिया जाएगा। बिहार बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें। परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखें और नियमों का पालन करें, ताकि परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

यह भी पढ़े : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र : राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा- सरकार का शुरू से ही शिक्षा पर ध्यान…

Saraiya 200 KVA Transformer: सरिया में बिजली समस्या पर बड़ा कदम,...

Saraiya 200 KVA Transformer: सरिया-बगोडिह चौक पर DAV स्कूल के सामने शनिवार को एक नया 200 kVA ट्रांसफॉर्मर लगाया गया, जिसने पुराने 63 kVA...

Bihar Flood News 2026: बिहार की 4 नदियां क्यों बन रही...

Bihar Flood News 2026: हर साल, बिहार के कई इलाकों के लिए बाढ़ एक बड़ी चुनौती बन जाती है। नेपाल में भारी बारिश से बिहार...

Siwan Junction Security Check: सीवान जंक्शन पर सुरक्षा अलर्ट, प्लेटफॉर्म से...

Siwan Junction Security Check: स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को देखते हुए देश भर के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। इसी...