बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा आज से शुरू, कई सेंटरों पर लेट की वजह से परीक्षार्थी को नहीं मिली इंट्री

आरा/सासाराम/मोतिहारी : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की कक्षा 12वीं की परीक्षा आज यानी दो फरवरी से शुरू हो गई है। इस बार परीक्षा में करीब 13.18 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को लेकर बोर्ड और जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। नकल पर रोक लगाने और परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सख्त इंतजाम किए गए हैं।

जिले के 39 केंद्रों पर आयोजित की गई है इंटर की परीक्षा

आरा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा भोजपुर जिले के 39 परीक्षा केदो पर आयोजित की गई है। दो पालियों में आयोजित इस परीक्षा में 41383 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं। भोजपुर जिले के आरा शहर के अलावा जगदीशपुर एवं पीरों में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है जहां की परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 12:45 तक एवं दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे से लेकर 5:15 तक आयोजित की जाएगी।

Ara 22Scope News

परीक्षा को लेकर हर परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं

वहीं इस परीक्षा को लेकर हर परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं उड़न दस्ता और फ्लाइंग स्क्वायड का भी गठन किया गया है जो कि पूरे परीक्षा पर नजर रखेगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्र के बाहर निषेधाज्ञा लागू किया गया है। किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर परीक्षा केंद्र में पूरी तरह से रोक रहेगी। इसके अलावे आधे घंटे पहले परीक्षार्थियों को प्रवेश करने की अनुमति प्रदान की गई है। दो फरवरी से आयोजित यह परीक्षा 13 फरवरी तक चलेगी।

इंटर एग्जाम की तैयारी पूरी कर ली गई है – DM-SP

इसको लेकर भोजपुर के जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया और पुलिस अधीक्षक श्री राज ने बताया कि दो फरवरी से आयोजित इस इंटरमीडिएट की परीक्षा की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर 41,000 से ज्यादा परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। केंद्र अधीक्षक के साथ-साथ परीक्षा केंद्र पर तैनात दंडाधिकारियों को भी ब्रीफिंग के माध्यम से आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। परीक्षा को भय मुक्त सदाचार मुक्त शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय है। वहीं पुलिस अधीक्षक श्री राज ने बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं और पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Ara Exam 1 22Scope News

डेहरी के रामारानी जैन बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र में 11 परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के बाहर ही रह गए

खबर रोहतास जिला के डेहरी क्षेत्र से है। जहां आज से सुबह इंटरमीडिएट की परीक्षा केंद्रों में देर से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को किसी हाल में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। डेहरी के रामारानी जैन बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र में 11 परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के बाहर ही रह गए। इन लोगों का कहना है की मात्रा एक मिनट की विलंब होने के कारण उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। जिसमें एक सोनम नाम की गर्भवती परीक्षार्थी भी है। वहीं एक परीक्षार्थी का कहना है कि ट्रैफिक जाम के कारण उन्हें एक मिनट की लेट हो गई।

Sasaram Exam 1 22Scope News

कुछ छात्राएं परीक्षा केंद्र के पिछले दरवाजे से किसी तरह अंदर प्रवेश कर गई

आपको बता दें कि कुछ छात्राएं परीक्षा केंद्र के पिछले दरवाजे से किसी तरह अंदर प्रवेश कर गई। कुछ का आरोप है कि उसे धक्का मार कर बाहर निकाल दिया गया। एक गर्भवती छात्रा ने भी धक्का मारकर बाहर निकाल दिए जाने का आरोप लगाया है। वैसे सभी परीक्षार्थी जो एक या दो मिनट विलंब से परीक्षा केंद्र पर पहुंचे, उन्हें प्रवेश नहीं दिए जाने से वे लोग काफी मायूस है और दरवाजे के पास ही खड़ी है। बता दें कि परीक्षा समिति का गाइडलाइन है। प्रथम पाली में सुबह नौ बजे से पहले किसी हाल में परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश कर जाना है। उसके बाद प्रवेश वर्जित है।

DM, SP, SDO ने तमाम अधिकारियों के साथ परीक्षा केंद्र का लिया जायजा

इंटर की परीक्षा को लेकर पूर्वी चंपारण के विभिन्न परीक्षा केंद्र पर डीएम सौरभ जोरवाल, एसपी स्वर्ण प्रभात और एसडीओ ने तमाम अधिकारियों के साथ परीक्षा केंद्र का जायजा लिया। वहीं कई परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेट की अनुपस्थिति भी दिखाई दी। जिसको लेकर उनसे स्पष्टीकरण भी पूछा गया है।

Motihari DM 22Scope News

पूर्वी चंपारण जिले में 62 हजार 254 छात्र परीक्षा में भाग ले रहे हैं

वही इस बार पूर्वी चंपारण जिले में 62 हजार 254 छात्र परीक्षा में भाग ले रहे हैं। जिसको लेकर हर परीक्षा केंद्र पर पुलिसकर्मी की भी तैनाती दिखाई दी। जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार गिरि ने जानकारी देते हुए कहा कि हर परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा का आयोजन हो रहा है। वहीं इस बार 62 हजार 254 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग ले रहे हैं।

यह भी पढ़े : बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा आज से शुरू, 13 लाख से ज्यादा छात्र हो रहे शामिल

नेहा गुप्ता, सलाउद्दीन और सोहराब आलम की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!